फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash

Bigg Boss 18: रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर को दिया ऐसा तोहफा, चाहत पांडे ने अविनाश और ईशा पर लगाए आरोप

Sat, 02 Nov 2024 11:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 02 Nov 2024 11:25 PM IST
सार

वीकेंड के वार पर दिवाली सेलिब्रेशन के साथ घरवालों के बीच भी कई सारे धमाके देखने को मिले। बिग बॉस में अपनी कमियों का एहसास दिलाने के लिए घरवालों ने अपने ही साथी घरवालों को उनकी कमियों के हिसाब से तोहफे दिए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash
रजत दलाल-शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema

विस्तार

बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में दिवाली सेलिब्रेशन के साथ ही कई सारे धमाके भी नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान घर वालों से घरवालों को ही तोहफे दिलाते नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड रजत दलाल, शहजादा, चाहत पांडे को भी तोहफे दिए हैं।
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash
शिल्पा शिरोडकर-विवियन डी सेना - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
रजत दलाल ने दिया शिल्पा को ये तोहफा
दिवाली एपिसोड में बिग बॉस की ओर से घरवालों को उनकी क्वालिटी और कमियों के हिसाब से तोहफे दिए गए। घरवालों ने अपने ही साथी घरवालों को ये तोहफे दिए हैं। इसको लेकर ही रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर को दिमाग वाला तोहफा दिया। वहीं, शहजादा ने क्लियरिटी वाला गिफ्ट रजत दलाल को दिया। चाहत पांडे को घरवालों से नफरत का गिफ्ट मिला है। इसके साथ ही घर में श्रुतिका और विवियन डीसेना के बीच भी जोरदार लड़ाई देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official
चाहत पांडे की हुई अविनाश मिश्रा से भिड़ंत
बिग बॉस 18 में चाहत पांडे की अविनाश मिश्रा से जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। इस बीच एलेक्स और ईशा उनका बचाव करती नजर आईं। चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा को इससे पहले भी कई बार घर में भिड़ते देखा जा चुका है। अब चाहत ने ईशा, एलेक्स और अविनाश को लेकर कहा कि ये ग्रुप है। इनमें से जो भी चीज कोई एक चीज करता है, तीनों एक ही काम करते हैं।

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में खत्म हुआ शहजादा धामी का खेल, अब घर में होगी वाइल्ड कार्ड की एंट्री

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash
विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
श्रुतिका और विवियन की हुई बहस
वीकेंड के वार में श्रुतिका और विवियन के बीच फिर से बहस देखने को मिली। घर में विविनय डीसेना और श्रुतिका के बीच एक कप को लेकर झगड़ा हुआ। जहां श्रुतिका विवियन से कहती नजर आईं कि उनका जो मन होगा वो बोलेंगी। श्रुतिका ने कहा कि विवियन चुनिंदा लोगों से ही अच्छे से बात करते हैं। वहीं, विवियन ने कहा कि ये लोग उनसे जवाब देने के लिए नहीं बल्कि उनकी बात सुनने के लिए बात करते हैं। 

Bigg Boss 18 Rajat Dalal gave a brain Gift to Shilpa Shirodkar Chahat made such allegations on Avinash
रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @rajat_9629 और @shrutika_arjun
रजत दलाल को लेकर हुई बात
वीकेंड के वार में शुक्रवार के एपिसोड में ईशा को लेकर सलमान ने रजत को फटकार लगाई थी। वहीं, चाहक पांडे के एक गुड नाइट बोलने वाले वाकये को लेकर भी घर में चर्चा हुई थी। बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा भी चुम के लिए शायरी सुनाते नजर आए थे, जहां सलमान घर में बनते उनके रिश्ते को लेकर भी छेड़ते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed