{"_id":"6702474cafb60c75cf0a89ee","slug":"bigg-boss-18-fans-are-heartbroken-nia-sharma-is-not-a-part-of-bigg-boss-18-she-herself-revealed-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: फैंस का टूटा दिल, बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं हैं निया शर्मा, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 18: फैंस का टूटा दिल, बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं हैं निया शर्मा, खुद किया खुलासा
Sun, 06 Oct 2024 01:53 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:53 PM IST
सार
अभिनेत्री निया शर्मा का नाम बिग बॉस 18 में प्रतिभागियों के रूप में लिया जा रहा था। निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इन सभी खबरों का खंडन करते हुए निया ने बताया कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'बिग बॉस 18' का आगाज आज यानी 6 अक्तूबर से होना है। शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच बिग बॉस में शामिल होने को लेकर चर्चा में रहीं निया शर्मा ने खुलासा किया है। निया ने पिछले दिनों चल रही खबरों का खंडन कर दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
निया शर्मा ने किया पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री निया शर्मा ने पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, 'मैं उन सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्हें मैंने निराश किया है। मैं सच में इस बेहिसाब सपोर्ट, प्यार और हाइप के लिए शुक्रगुजार हूं। आप सभी के कारण मेरा शो में एक बार जाने का मन बन गया था। इसने मुझे अहसास दिलाया की 14 सालों से मैंने क्या कमाया है। यह नहीं कह सकती कि मैंने हाइप और अंटेंशन को एन्जॉय किया, लेकिन मुझे जिम्मेदार मत मानिएगा। यह मैं नहीं थी'।

खतरों के खिलाड़ी शो में किया था ऐलान
'बिग बॉस 18' को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने के लिए भी ये प्रशंसक काफी उत्सुक रहते हैं। निया ने खुद ऐलान किया था कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगी। निया खतरों के खिलाड़ी के फाइनल में नजर आईं थीं। इस दौरान निया ने होस्ट रोहित शेट्टी से कहा कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

इन शो में काम कर रही हैं निया शर्मा
निया शर्मा 'लाफ्टर शेफ' शो में दिखाई दी हैं। ये शो अब खत्म हो चुका है। इसके अलावा निया को 'सुहागन चुड़ैल' धारावाहिक में भी देखा जा रहा है। निया ने खुद ऐलान किया, इसके बाद उनके प्रशंसक काफी खुश थे, हालांकि अब 'बिग बॉस 18' का हिस्सा न होने की खबर सुनकर निया के प्रशंसक काफी उदास हैं।