{"_id":"6702326978bfb9798905e87a","slug":"fir-writer-amit-aryan-accused-salim-khan-and-javed-akhtar-they-are-not-writers-they-are-copywriters-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Aryan: एफआईआर लेखक अमित आर्यन ने सलीम खान और जावेद अख्तर पर लगाए आरोप, बोले- वे राइटर नहीं कॉपी राइटर हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amit Aryan: एफआईआर लेखक अमित आर्यन ने सलीम खान और जावेद अख्तर पर लगाए आरोप, बोले- वे राइटर नहीं कॉपी राइटर हैं
Sun, 06 Oct 2024 12:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:23 PM IST
सार
एफआईआर, लापतागंज जैसे शो की कहानी के लेखक अमित आर्यन ने बॉलीवुड स्क्रीन राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेखक अमित आर्यन का मानना है कि दोनों राइटर नहीं बल्कि कॉपी राइटर हैं।
विज्ञापन
जावेद अख्तर और सलीम खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड स्क्रीन राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी को प्रशंसक उनकी फिल्मों के कारण बहुत प्यार करते हैं। एफआईआर लेखक अमित आर्यन ने इस जोड़ी को राइटर नहीं बल्कि 'कॉपी राइटर' कहकर संबोधित किया है। लेखक अमित आर्यन ने सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी पर आरोप लगाया है कि रमेश सिप्पी की फिल्म शोले को भी राज खोसला की फिल्म से कॉपी किया था।
विज्ञापन
सलीम-जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
अमित आर्यन ने सलीम-जावेद पर लगाए गंभीर आरोप
एफआईआर और एबीसीडी फिल्म के लेखक अमित आर्यन ने सलीम खान और जावेद अख्तर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सलीम और जावेद की जोड़ी को लेखक नहीं मानता। इन दोनों लोगों को पूरी दुनिया मानती है, लेकिन इन्होंने पूरी जिंदगी कॉपी की है। फिल्म शोले भी 'मेरा गांव मेरा देश' की कहानी की नकल है।

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की कहानी पिछली फिल्मों की कॉपी है: अमित
लेखक अमित आर्यन ने कहा कि शोले में एक आदमी है, जिसके हाथ काट दिए जाते हैं। उसके परिवार को डाकू खत्म कर देता है, जो दूसरे लोगों के जरिए अपने दुश्मन से बदला लेने की कोशिश करता है। 'मेरा गांव मेरा देश' फिल्म में विनोद खन्ना जब्बर सिंह नामक डाकू हैं। वहीं, 'शोले' में अमजद खान को गब्बर सिंह बना दिया गया। कहानी भी लगभग समान है।

सलीम खान और जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीवार फिल्म भी थी नकल वाली कहानी
अमित आर्यन ने यह भी आरोप लगाया कि अमिताभ बच्चन की 'दीवार' जो 1975 में आई थी, इस साल 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' से कॉपी किया गया था। इन दोनों ही फिल्मों में दो भाइयों को कानून के विपरीत पक्ष में दिखाया गया है, जिसमें अपराधी को उसके पुलिसकर्मी भाई द्वारा गोली मार दी जाती है। बता दें कि अमित आर्यन ने 'लापतागंज', 'एफआईआर', 'एबीसीडी', 'ये उन दिनों की बात है' जैसी कहानियों के लिए जाना जाता है।