फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg boss 17 kahani Ghar Ghar ki actress Rinku Dhawan is now going to come in show as per reports

Bigg Boss 17: 'कहानी घर घर की' यह हसीना लेंगी बिग बॉस में एंट्री, मचेगा तहलका

Thu, 12 Oct 2023 09:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 12 Oct 2023 09:02 AM IST
सार

कलर्स टीवी पर भाईजान का चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। उसके पहले इसमें आने वाले सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं। कोई यूट्यूबर, कोई इनफ्लुएंसर तो कोई नामी एक्टर है। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है आइए बताते है वो सदस्य कौन है...

विज्ञापन
Bigg boss 17 kahani Ghar Ghar ki actress Rinku Dhawan is now going to come in show as per reports
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलर्स टीवी पर भाईजान का चर्चित शो 'बिग बॉस 17' के शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। तो साथियों, दिल थाम के बैठिए 15 अक्तूबर की रात 9 बजे इसका टीवी और जियो सिनेमा पर ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। इस बार का शो बेहद दिलचस्प और रोलर कोस्टर राइड  से भरपूर होने वाला है। इसमें दिल, दिमाग और दम का कलेवर देखने को मिलेगा। साथ ही सिंगल वर्सेज कपल थीम पर ये सीजन आधारित होगा। जहां सिंगल को स्ट्रगल करना पड़ेगा अपनी हर जरूरतों के लिए। वहीं, कपल्स को सब लग्जरी आइटम्स मिलेंगे। खैर, उसके पहले इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। एक और खास नाम की जानकारी हुई है। आइए बताते हैं।

विज्ञापन

'बिग बॉस सीजन 17' में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आएंगी। इनके अलावा प्रिया मलिक, यूट्यूबर अरमान मलिक, नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ आएंगे। ईशा मालविया और अभिषेक, कंवर ढिल्लों भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं, एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 17 kahani Ghar Ghar ki actress Rinku Dhawan is now going to come in show as per reports
रिंकू धवन - फोटो : Social Media

रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 17 की लिस्ट में अब एक और नाम शामिल होने जा रहा है। जी हां, 'कहानी घर घर की' एक्ट्रेस रिंकू धवन से शो के लिए संपर्क किया गया था। उनके और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही थी। अब खबर है कि सबकुछ फाइनलाइज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए हामी भर दी है। वह जल्द ही इसमें दिखाई देंगी। हालांकि अभी रिंकू धवन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि, अभिनेत्री रिंकू धवन पॉपुलर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अभिनेत्री ने कई हिट शोज में नेगेटिव किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है। रिंकू ने अभिनेता किर करमाकर से शादी की थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आने लगी और इन्हीं सब के चलते वर्ष 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम ईशान है। जिसकी उम्र 21 साल है। वह पढ़ाई कर रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'तितली' में दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू की फिल्म ‘धक धक’ का यूपी से बना ये कनेक्शन, संवादों में घुली इस खास इलाके की मिस्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed