फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16: Tina Datta hug Abdu Rozik without his consent in salman khan show actress getting troll

Bigg Boss 16: टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप, यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

Wed, 12 Oct 2022 05:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

दर्शक अब्दू रोजिक पर विशेष रूप से प्यार लुटा रहे हैं। शो में कोई अब्दू के साथ जरा भी खराब व्यवहार करता है तो उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटते।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Tina Datta hug Abdu Rozik without his consent in salman khan show actress getting troll
टीना दत्ता-अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन इन दिनों प्रसारित हो रहा है। हर बार की तरह यह सीजन भी काफी खास है। एक तरफ प्रतिभागी जमकर मस्ती कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ प्रतिभागियों के बीच शो में लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो गए हैं। इस बार शो में अब्दु रोजिक सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वह शो के बेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दर्शकों के लिए भी यह शो देखने की एक वजह अब्दु रोजिक हैं। शो के प्रतिभागी भी अब्दु को किसी बच्चे की तरह प्यार करते हैं। लेकिन, हाल ही में टीना दत्ता को अब्दु को गले लगाना भारी पड़ गया। आखिर क्यों? जानिए

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो
दर्शक अब्दु रोजिक पर विशेष रूप से प्यार लुटा रहे हैं। शो में कोई अब्दु के साथ जरा भी खराब व्यवहार करता है तो उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ टीना दत्ता के साथ हो रहा है। दरअलस शो के हालिया एपिसोड में टीना दत्ता, अब्दु को जबरदस्ती गले लगाती नजर आईं। टीना का यूं गले लगाना अब्दु को अच्छा नहीं लग रहा था। वह उन्हें मना करते हैं, लेकिन टीना नहीं मानती हैं। इसके बाद अब्दु टीना के पास से उठकर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। यूजर्स टीना को नसीहत दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हो गए अब्दु!
टीना दत्ता, अब्दु से चिपकने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं, अब्दु भी यह बात बखूबी जानते हैं कि उन्हें कौन दिल से प्यार करता है और कौन कैमरे में आने के लिए! हालिया एपिसोड में देखा गया कि अब्दु किचन के पास बैठे हुए थे। टीना वहां काम कर रही थीं। टीना को लगा कि अब्दु उन्हें कंपनी देने के लिए आए हैं, इसलिए वह आकर उन्हें गले लगा लेती हैं। टीना कहती हैं, 'आपके पास से हमेशा खुशबू आती है।' वहीं, अब्दु, टीना का हाथ छुड़ाते दिखते हैं। वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने उन्हें काफी जोर से पकड़ा हुआ है। इसके बाद अब्दु टीना के गले लगाए जाने से इतना असहज हो गए कि वहां से उठकर ही चले गए। 

विज्ञापन

जाते-जाते अब्दु कहते हैं, 'यहां सब पागल बन गये हैं। सिर्फ मैं ही पागल नहीं हूं।' टीना के इस व्यवहार से अब्दु के फैंस काफी नाराज हैं। अब्दु के एक फैन ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'अब्दु कोई बच्चे नहीं हैं। ठीक से व्यवहार करना सीखिए। अब्दु की मर्जी के बिना उन्हें गले लगाना और छूना बंद करो।' बाकी यूजर्स भी टीना को नसीहत दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अब्दु की मर्जी के बिना टीना उन्हें पकड़ नहीं सकतीं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं, 'अब्दु को बख्श दो।' कुछ कह रहे हैं, 'अगर यही किसी लड़के ने किसी लड़की के साथ किया होता, तो बवाल हो जाता है। लड़की करे, तो ठीक पर लड़का करे, तो गलत। उम्मीद है कि टीना को जल्द ही ये समझ आयेगा कि अब्दु बच्चा नहीं है। इसलिए बिना इजाज उन्हें छू नहीं सकतीं।' 
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed