फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 rapper mc stan is now in full fom priyanka chahar choudhary ankit gupta fans praise him

Bigg Boss 16: स्टैन ने नए अवतार में सभी को धोया, फैंस बोले- 'डॉन अभी बाकी है'

Thu, 15 Dec 2022 01:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 15 Dec 2022 01:33 AM IST
सार

शो से बाहर जाने का रट्टा मारने वाले एमसी स्टैन भी फॉर्म में आ गए हैं। बीते वीकेंड का वार में जब से होस्ट सलमान खान ने उन्हें समझाया है, तबसे उनका गेम निखर गया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 rapper mc stan is now in full fom priyanka chahar choudhary ankit gupta fans praise him
एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 मनोरंजन की नजरिये से दर्शकों की उम्मीदों पर लगातार खरा उतर रहा है। एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती, तकरार और दूसरी तरफ भाईजान का अंदाज ये सब दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में रोचकता बढ़ती जा रही है। सभी कंटेस्टेंट अब खुलकर सामने आ गए हैं और अपना-अपना बेस्ट देने में लगे हैं।

विज्ञापन

शो में हाल ही में एमसी स्टैन का नया अवतार दर्शकों को देखने को मिला है। अब वो गेम में खुलकर सामने आ गए हैं। अपने इस नए अवतार में  वो फुल फॉर्म में दिख रहे हैं। अब वो अर्चना से लेकर अंकित तक की बैंड बजा रहे हैं। जब से बीते एपिसोड में सलमान ने उन्हें गुरु ज्ञान दिया है तब से उनका रूप बदल गया है। अब वो सभी की जमकर बैंड बजा रहे हैं और उनके पंच दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया पर उनका नाम तक ट्रेंड करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके फैंस का खौफ शो के बाकी कंटेस्टेंट पर इस कदर हावी है कि कोई उनको नॉमिनेट तक नहीं करता। कंटेस्टेंट जानते हैं कि ऐसा करने पर स्टैन के फैंस उनकी वाट लगा देंगे। उनको लेकर फैंस मजेदार ट्वीट कर रहे हैं। स्टैन के एक फैन उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं, 'रुक रुक मैं बाकी है इधर, डॉन अभी बाकि है।' वहीं, एक फैन ने लिखा- 'जो दिमाग में आता है बोल जाता है'। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- 'डर के मारे किसी ने नॉमिनेट तक नहीं किया'।
 

विज्ञापन

एक तरफ जहां शो में एमसी स्टैन का नया रूप मजेदार लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ शो के बाकी कंटेस्टेंट उनका किस तरह सामना कर रहे हैं यह देखना भी मजेदार है। कुल मिलाकर बिग बॉस 16 एक रोचक दौर में पहुंच चुका है। जिसमें दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन के साथ साथ गर्मागर्म तकरार का भी तड़का है।

यह भी पढ़ें: जब जमीन पर सोने वाले राज कपूर को लंदन के होटल में भरना पड़ा था जुर्माना, जानिए यह दिलचस्प किस्सा

शो से बाहर जाने का रट्टा मारने वाले एमसी स्टैन भी फॉर्म में आ गए हैं। बीते वीकेंड का वार में जबसे होस्ट सलमान खान ने उन्हें समझाया है, तबसे उनका गेम निखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed