फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 16 latest promo choti sardarni fame actress nimrit kaur ahluwalia in salman khan show watch video

Bigg Boss 16 Promo: सलमान खान के शो में सबकी बैंड बजाएंगी टीवी की यह मशहूर बहू! सीधा 'बिग बॉस' से लेंगी पंगा?

Tue, 27 Sep 2022 11:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 27 Sep 2022 11:21 AM IST
सार

'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीवी की पॉपुलर बहू और एक्ट्रेस 'निम्रत कौर' 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 16 latest promo choti sardarni fame actress nimrit kaur ahluwalia in salman khan show watch video
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। यह शो 1 अक्तूबर से टेलीकास्ट होगा, जिसमें इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 16' के अब तक जितने भी प्रोमो वीडियो सामने आए हैं, उनमें कहा गया है कि इस बार 'बिग बॉस' खुद खेल खेलेंगे, जिस वजह से बीबी हाउस के फैंस शो के लिए एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 16' में आने वाले किसी भी कंटेस्टेंट का नाम अब तक रिवील नहीं किया गया है। लेकिन इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नए कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन

'बिग बॉस 16' में टीवी की पॉपुलर बहू
कलर चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नए कंटेस्टेंट की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी की एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जो खुद को देश की पॉपुलर बहू बता रही हैं। यानी 'बिग बॉस' के सीजन 16 में भी बहू के रूप में मशहूर एक एक्ट्रेस आने वाली हैं। वीडियो में बिग बॉस कहते हैं, 'सुना है आप कभी कोई बहस नहीं हारतीं।' इस पर वह कहती हैं, 'हिन्दुस्तान की चहेती बहू होने के साथ मैं एक लॉयर भी हूं। इस कॉम्बिनेशन के साथ कैसे हार सकती हूं।'

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

निम्रत कौर बनेंगी 'बिग बॉस' का हिस्सा 
इस बार भी बिग बॉस के मेकर्स ने शो की कंटेस्टेंट का नाम और चेहरा छिपाने की कोशिश की है लेकिन वीडियो में दिखी हल्की सी झलक और आवाज से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अभिनेत्री निम्रत कौर हैं, जो टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' में नजर आई हैं। इस शो में अभिनेत्री ने मेहर का किरदार निभाया है। हालांकि, निम्रत कौर के नाम पर 1 अक्तूबर को मुहर भी लग जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: 'साथ निभाया साथिया' फेम गौतम विज होंगे 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट! मेकर्स ने दिया हिंट

विज्ञापन

इन दो सेलेब्स का नाम आया सामने
इससे पहले 'बिग बॉस' के दो और कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई थी। इन दोनों कंटेस्टेंट के चेहरे पर मास्क लगा था लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को पहचान लिया। दावा किया जा रहा है कि एक्टर गौतम विज और एक्ट्रेस चांदनी शर्मा 'बिग बॉस 16' का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed