Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने उतारी अर्चना गौतम की आवाज की नकल, फैंस बोले- एपिसोड का बेस्ट पार्ट
घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा चल रहा है। कन्टेस्टेंट में किसी न किसी बात पर विवाद हो रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में खाना बांटने को लेकर अर्चना घरवालों पर चिल्लती नजर आईं। उनकी आवाज से घरवाले भी परेशान हो गए। इसी बीच अब्दु रोजिक ने बड़े ही मजेदार अंदाज में अर्चना की नकल की है-
घरवालों को खाना बांटने को लेकर निमृत और सुबुंल से भिड़ीं अर्चना ने बीते एपिसोड में चिल्ला चिल्लाकर सबको परेशान कर दिया। अर्चना का यह बर्ताव देखने के बाद तो निमृत रोने लगीं। अर्चना के इस व्यवहार से घर में हमेशा खुश रहने वाले अब्दू रोजिक भी दुखी नजर आए। जब सारा ममाला ठंडा पड़ गया। अब्दू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में अर्चना से उनके इस तरह पेश आने की वजह पूछी। अब्दू ने मजेदार अंदाज में अर्चना की आवाज की नकल करते हुए पूछा, 'आप इतना बोलती हैं क्या आपका सिर और मुंह दर्द नहीं होता'।
Abdu to Archana : Your mouth not paining ? 24x7 pe pe pe..😭🤣#AbduRozik #BiggBoss16 #BB16 #ShivThakare .pic.twitter.com/sHLslz2EPR
— ★RJUN (@MrObhodro) October 8, 2022
Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक
अब्दू की बात सुनकर वहां मौजूद घरवाले हंसने लगे। अर्चना की आवाज की नकल को लेकर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैन्स अब्दू को कह रहे हैं कि उन्होंने उनके दिल की बात कह दी। एक यूजर ने लिखा इस एपिसोड का सबसे बेस्ट पार्ट रहा अब्दू द्वारा अर्चना की मिमिकरी। एक और फैन ने लिखा, ‘कितना हंसाया है तुमने क्या बताएं, बहुत बढ़िया।
Bipasha Basu: प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहने नजर आईं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
बता दें कि कुछ दिनों पहले पॉलिटिशियन और एक्टर अर्चना गौतम ने बिग बॉस के सबसे छोटे और सलमान खान के दिल के करीब अब्दु रोजिक की छोटी हाइट का मजाक बनाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर खूब ट्रोलिंग की जा रही थी। लोगों ने उनको शो से निकालने तक के लिए कह दिया था।