फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee slams Shamita says her identity is because of her sister

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने शमिता शेट्टी पर साधा निशाना, बोलीं- बहन शिल्पा शेट्टी की वजह से है उनकी पहचान

Mon, 22 Nov 2021 06:35 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Nov 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Devoleena Bhattacharjee slams Shamita says her identity is because of her sister
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 15 के आगामी एपिसोड में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज होने वाली हैं, जिनमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले शामिल हैं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले यह तीनों प्रेस से बात करते नजर आएंगे। इसका एक टीजर कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें तीनों को प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए दिखाया गया है। इसी बातचीत के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने शमिता शेट्टी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी टिप्पणी में कह रही हैं कि शमिता शेट्टी की पहचान उनकी बहन शिल्पा शेट्टी की वजह से है। गौरतलब है कि देवोलीना बिग बॉस में पहले भी जलवे बिखेर चुकी हैं और अब एक बार फिर वह घर में जा रही हैं, जहां सभी प्रतिभागियों की नींद उड़ने वाली है। सोमवार को कलर्स टीवी ने बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें देवोलीना, रश्मि और अभिजीत घर में घुसने से पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



जब देवोलीना से पूछा गया, देवोलीना जब घोषणा की गई थी, तो शमिता की प्रतिक्रिया थी? इस पर वह कहती हैं- 'वह कौन है?" देवोलीना आगे कहती हैं, "हम दोनो को अगर एक साथ खड़े कर दोगे तो मेरी पहचान व्यक्तिगत रूप से आपको दिखेगी, उनकी पहचान उनकी बहन की वजह से है। इस प्रोमो में अभिजीत को कहते हुए सुना जा सकता है, मुझे देश का प्रधानमंत्री बनाना है तो यह छोटा- सा शो है मेरे लिए। अभिजीत का जवाब सुनकर रश्मि आंख मूंद लेती हैं। देवोलीना ने  2019 में बिग बॉस 13 में भी घर में प्रवेश किया था। हालांकि, वह शो में बहुत पहले ही बाहर हो गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed