फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 12: surbhi angry on shivashish

बिग बॉस12: कंबल नहीं देने पर सुरभि ने शिवाशीष को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 11 Oct 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: surbhi angry on shivashish
bigg boss

सुरभि और शिवाशीष के बीच में शुरु हुआ झगड़ा अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों टास्क के बाद भी एक-दूसरे से लड़ते हुए शो में दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से फैन्स को ड्रामा,मस्ती और एंटरटेनमेंट खूब देखने को मिल रहा है। बुधवार का एपिसोड भी इनकी वजह से हंगामा भरा रहा। आपको बता दें कि, सुरभि शिवाशीष से कहती हैं कि मुझे ठंड लग रही है क्या आप मुझे अपना कंबल दे सकते हो। शिवाशीष सुरभि को अपना कंबल देने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि अगर आपको ठंड लग रही है तो घर में किसी और को भी ठंड लग सकती है।

विज्ञापन

bigg boss 12: surbhi angry on shivashish
bigg boss

सुरभि जवाब सुनने के बाद कहती हैं, 'मुझे आपसे घर में अब बिल्कुल भी बात नहीं करनी है। मैंने आपको घर में सबसे अच्छा दोस्त माना था। लेकिन जिस तरह से आपने मेरी बेइज्जती की है उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि आप बात करने लायक हो'। बता दें कि बिग बॉस ने बड़ा हथकंडा अपनाते हुए श्रीसंथ को भी घरवालों की नजर में बेघर कर सीक्रेट रूम भेज दिया जहां घर के सदस्य अनूप पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन घरवालों को लग रहा है कि श्रीसंथ भी बेघर हो गए हैं। श्रीसंथ के जाने के बाद घर में मायूसी छा गई है और सुरभि घर में श्रीसंथ के जाने से सबसे ज्यादा दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 12: surbhi angry on shivashish
सुरभि

पेशे से डेंटिस्ट हमीरपुर की सुरभि राणा ने बिग बॉस के घर में आते ही खलबली मचाना शुरू कर दिया है। बातों ही बातों में सुरभि ने सलमान को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाएगा। सुरभि ने सलमान पर आरोप लगाया है कि वह दीपिका को गेम में सपोर्ट कर रहे हैं। रोमिल से बात करते हुए सुरभि ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सलमान भाई दापिका को इस गेम में सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed