फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 12: jasleen sing a song for anup jalota

बिग बॉस 12: जसलीन ने गाया गाना, अनूप जलोटा ने कहा पानी खत्म हो जाएगा

Thu, 11 Oct 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: jasleen sing a song for anup jalota
जसलीन

बिग बॉस के घर में कब कौन क्या कर जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हम बात कर रहे हैं गुरु शिष्य से लव ब्रड्स बने अनूप जलोटा-जसलीन की। सीक्रेट रूम में जाने के बाद भी लग रहा है कि अनूप जलोटा जसलीन को भुला नहीं पा रहे हैं। वहां रहकर भी वह जसलीन-जसलीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को प्रसारित हुए शो में जसलीन वॉशरूम में एक राधा, एक मीरा गाना गा रही होती हैं। वहां खड़ी सुरभि डांस करने लगती हैं और सोमी कहती हैं कि जसलीन कितना अच्छा गाती हैं। सुरभि ने सोमी से कहा कि, 'जसलीन कितना सुर में गाती हैं इसकी आवाज एक दम दिल को छू जाती है'।

विज्ञापन

 

bigg boss 12: jasleen sing a song for anup jalota
anup jasleen

सीक्रेट रूम में बैठे हुए अनूप जलोटा जसलीन का गाना सुन रहे होते हैं। वह कहते हैं ' तुम एक राधा एक मीरा गाना बहुत ही उम्दा गा रही हो। यह गाना बहुत लंबा है वॉशरूम का पानी खत्म हो जाएगा। अनूप जोलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अब तुम्हारी एक सिंगर के रूप में पहचान हो रही है'। आपको बता दें कि घर में सभी घरवालों को नींद से जगाने के लिए बिग बॉस एक गाना हर सुबह बजाते हैं। गाना बजते ही सभी घरवाले एक-दूसरे को गुड मार्निंग करते ही नाचने झूमने लगते हैं। अनूप जलोटा भी सीक्रेट रूम से जसलीन को देख रहे होते हैं। वह कहते हैं कि जसलीन तुमको मेरी तरफ से भी गुड मार्निंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 12: jasleen sing a song for anup jalota
जसलीन
बुधवार को बिग बॉस ने बड़ा हथकंडा अपनाते हुए श्रीसंथ को भी घरवालों की नजर में बेघर कर सीक्रेट रूम भेज दिया है। जहां घर के सदस्य अनूप पहले से ही मौजूद थे। अनूप जलोटा को देखते ही श्री चौंक गए। घरवालों को लग रहा है कि श्रीसंथ और अनूप जलोटा बेघर हो गए हैं। श्रीसंथ के जाने के बाद से ही घर में मायूसी छा गई है और सुरभि घर में श्रीसंथ के जाने से सबसे ज्यादा दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed