{"_id":"268c7c67d9073d2548f28d5f98a0782a","slug":"big-boss-arman-kohli-sofia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में ‘बिग बॉस-7’ से बाहर हुई ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोफिया हयात ने टीवी शो में अपने साथी व अभिनेता अरमान कोहली के खिलाफ सांता क्रूज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सोफिया के आरोप हैं कि अरमान ने बिग बॉस के हाउस में उनके साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
सीनियर इंस्पेक्टर अरुण चव्हाण ने कहा, ‘बुधवार रात को सोफिया हयात अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन आईं और उन्होंने अरमान कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।’
विज्ञापन
सोफिया का बयान दर्ज करने के बाद कोहली के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 324 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि सोफिया का दावा है कि अरमान ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत को लोनावाला पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया है क्योंकि ‘बिग बॉस’ का घर लोनावाला थाने के अंतर्गत आता है।