फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhupinder Singh Passed Away: When Music Director Naushad praised Singer for his guitar skills

Bhupinder Singh: म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद भी थे भूपिंदर सिंह की इस प्रतिभा के कायल, कहा था- उसके आसपास भी कोई नहीं...

Tue, 19 Jul 2022 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

भूपिंदर की प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड के कई दिग्गज संगीतकार भी मानते थे। भारी आवाज में गाना गाने वाले सिंगर की तारीफ देश के कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर कर चुके हैं। इन्हीं में से एक संगीतकार नौशाद भी थे।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Passed Away: When Music Director Naushad praised Singer for his guitar skills
भूपिंदर सिंह- नौशाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक भूपिंदर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह 82 साल के थे। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंगर के निधन की जानकारी खुद उनकी पत्नी ने दी। उन्होंने बताया कि वह उम्र संबधित बीमारियों से जूझ रहे थे। इस खबर के सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भूपिंदर ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी जादुई आवाज में गाने गाए हैं। बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि वह अच्छे गायक के साथ एक अच्छे संगीतकार भी थे। 

विज्ञापन

गिटार बजाने में थी महारत हासिल

आपको जानकर हैरानी होगी कि उम्दा गायकी के अलावा वह गिटार भी बहुत अच्छा बजाते थे।  'चुरा लिया है तुमने', 'दम मारो दम', महबूबा-महबूबा जैसे सुपरहिट गाने तो आपको याद ही होंगे। इन गानों को मुकम्मल करने में गिटार की भूमिका बहुत बड़ी रही। जिसे बजाने वाले कोई और नहीं बल्कि भूपिंदर सिंह ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उसके आसपास भी कोई नहीं'

भूपिंदर की प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड के कई दिग्गज संगीतकार भी मानते थे। भारी आवाज में गाना गाने वाले सिंगर की तारीफ देश के कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर कर चुके हैं। इन्हीं में से एक संगीतकार नौशाद भी थे। नौशाद उनके गिटार बजाने की प्रतिभा से काफी ज्यादा प्रभावित थे। एक बार नौशाद ने सिंगर की तारीफ करते हुए यह तक कह दिया था कि गिटार बजाने के मामले में उसके आसपास भी कोई नहीं आ सकता है। 

विज्ञापन

इन गानों के लिए हैं मशहूर

अपने सिंगिंग करियर में भूपिंदर कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। ‘दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन’, ‘एक अकेला इस शहर में रात में और दोपहर में’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘करोगे याद तो’, ‘मीठे बोल बोले’, ‘कभी किसी को मुकम्मल जहां’, ‘किसी नजर को तेरा इंतजार’ जैसे गाने और गजलें उन्होंने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed