{"_id":"5c62ceafbdec22737361c13b","slug":"bhumi-pednekar-take-lota-from-the-sets-of-toilet-ek-prem-katha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पेडनेकर के घर पर मिला टॉयलेट एक प्रेम कथा का लोटा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूमि पेडनेकर के घर पर मिला टॉयलेट एक प्रेम कथा का लोटा!
Tue, 12 Feb 2019 07:18 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar
फिल्मों या टीवी सीरीज की शूटिंग करते समय सितारे अक्सर यादगार के तौर पर शूटिग का कोई न कोई सामान आखिरी शेड्यूल खत्म होने पर अपने साथ ले जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इसे काफी लकी भी माना जाता है। आमतौर पर सितारे पार्टिंग गिफ्ट के तौर पर शूटिंग के वक्त इस्तेमाल किया गया सबसे अच्छा कॉस्ट्यूम साथ ले जाते हैं। लेकिन, मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकेर यहां भी सबसे अलग निकलीं।
विज्ञापन
भूमि कहती हैं, "सोन चिरैया से मैं एक साड़ी ले कर आई, टॉयलेट:एक प्रेम कथा से मैंने लोटा, दम लगा के हईशा से मैंने गुलाबी नाइट सूट लिया। लस्ट स्टोरीज से मैंने कुछ ज्वेलरी और शुभ मंगल सावधान से कुछ कपड़े लिए. इसके अलावा मेरी सभी फिल्मों का एक क्लैपबोर्ड मेरे कमरे की सजावट का हिस्सा हैं।”
विज्ञापन
सोन चिरैया के सेट से उन्होंने जो चीज़ें ली हैं, उनके बारे में बात करते हुए भूमि कहती हैं, “तब बहुत अच्छा लगता है जब मैं रोज सुबह उठती हूं और मैं अपने कमरे में इन फिल्मों से जुडी चीजें देखती हूं। सोन चिरैया एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले लगभग 8 महीने तक मैं इस किरदार के साथ रही थी और जब तक हम काम कर रहे थे, तब तक लगभग तीन महीने भी साथ रहे। मेरे लिए भावनात्मक रूप से खुद को उससे अलग करना बहुत मुश्किल था।"
विज्ञापन