फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhoomi pednekar started a new campaign to protect the environment

पर्यावरण संरक्षण के लिए भूमि ने शुरू किया नया अभियान, बोलीं, 'धरती को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी'

Tue, 02 Jun 2020 02:45 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi pednekar started a new campaign to protect the environment
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दिनों सुबह या शाम के वक्त पर छत पर जाते ही दिल को एक अलग से सुकून का एहसास होता है। युवाओं को तो पता ही नहीं था कि अपने देश में भी शहरों में कभी आसमान इतना नीला हुआ करता था। गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन से पहले ज्यादातर लोगों का ध्यान तक इस तरफ नहीं था कि धरती के पर्यावरण को संरक्षित करने की कितनी बड़ी जिम्मेदारी धरती पर मौजूद इंसानों की है।

विज्ञापन

इस बारे में भूमि पेडनेकर कहती हैं, "दुनिया भर में पर्यावरण से संबंधित समस्याएं काफी अलग हैं और ये समस्याएं बेहद गंभीर हैं जिसे लोग महसूस नहीं कर पा रहे हैं। मिसाल के तौर पर, सूखा और अकाल पड़ना, जंगल में लगने वाली आग, बारिश नहीं होना, बाढ़, समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी की समस्या, भोजन और फसलों की बर्बादी के अलावा दुनिया के तमाम देशों में ग्रीष्म लहर जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। मैं चाहती हूं कि देश का हर नागरिक एक जलवायु संरक्षण योद्धा बने और एक ऐसी समस्या को दूर करने में साथ मिलकर काम करे जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि इस पर्यावरण दिवस पर धरती के लिए एक वरदान मांगने जैसे अभियान की शुरूआत भी कर रही हैं। वह कहती हैं, “मेरा अभियान ‘वन विश फॉर द अर्थ’ है फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और जानी-मानी हस्तियों के विचारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करने का। इनके जरिए हम लोगों को बताना चाहते हैं कि धरती को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकता। सबको धरती को बचाने के लिए एकजुट होना ही होगा।”

EXCLUSIVE: चोक्ड की हीरोइन सयामी खेर का खुलासा, कैमरा ऑन होने से ठीक पहले सीन बदल देते हैं अनुराग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed