Bholaa BO Collection: अजय देवगन की बंपर ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पिछड़ी भोला, देखें रिपोर्ट कार्ड
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' ने पहले दिन बजट के अनुसार एवरेज कमाई की है। अजय की अब तक की अच्छी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'भोला' निचले पायदान पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। पहले दिन सिनेमाघरों में 'भोला' के लिए काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, इसके पहले दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'भोला' ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, लेकिन इसे बजट के मुकाबले अच्छा कलेक्शन नहीं कहा जा सकता यानी कि 'भोला' ने पहले दिन औसत की कमाई की है।
'भोला' के बजट की बात करें तो फिल्म लगभग 125 करोड़ के बजट में बनाई गई है। बजट के मुकाबले पहले दिन 'भोला' की खराब शुरुआत हुई है। वहीं, बात करें अजय देवगन की अन्य फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में, जिन्होंने पहले दिन बंपर कमाई की थी तो उनके मुकाबले 'भोला' निचले पायदान पर है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'भोला' ने नौवां स्थान हासिल किया है।
Parineeti-Raghav: शादी की अफवाहों के बीच परिणीति और राघव एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, रोके की खबर ने पकड़ी रफ्तार
बात करें अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की थी तो इस लिस्ट में 'सिंघम रिटर्न्स' सबसे ऊपर है, जो 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने पहले दिन 32.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर 'गोलमाल अगेन' है, जिसने पहले दिन 30.14 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 'टोटल धमाल' 16.50 लाख के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है। बीते साल रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी, जो चौथे नंबर पर बनी हुई है। वहीं, 'तानाजी' ने पहले दिन 15.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इन सभी फिल्मों ने बजट के मुकाबले पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
Ajay Devgn: 'सर टिकट स्पॉन्सर कर दो महीने का अंत चल रहा है', फैन के सवाल का अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब
वहीं, अब बात करते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने ओपनिंग डे पर एवरेज कमाई की थी। अजय देवगन की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' ने 12.60 करोड़ कमाए थे, जिसे औसत की कमाई कहा गया था। वहीं, फिल्म 'बोल बच्चन' ने रिलीज के पहले दिन 12.10 करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म 'हिम्मतवाला' ने ओपनिंग डे पर 12.1 करोड़ का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में ये तीनों फिल्में निचले पायदान पर हैं, जिन्होंने औसत की कमाई की थी। ऐसे में 'भोला' की ओपनिंग डे की कमाई इन तीन फिल्मों से भी नीचे है यानी बजट के अनुसार 'भोला' पहले दिन बंपर ओपनिंग नहीं ले पाई है और यह फिल्म के लिए खराब शुरुआत मानी जाएगी।
Ex Star Couples: ब्रेकअप के बाद स्क्रीन साझा करते नजर आएं ये एक्स स्टार कपल, क्या आप जानते हैं नाम?