{"_id":"615327a8369b730ac16af037","slug":"bhojpuri-song-priyanka-singh-s-song-is-full-of-taqleef-release-on-youtube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Song: 'तकलीफ' से भरा है प्रियंका सिंह का गाना, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Song: 'तकलीफ' से भरा है प्रियंका सिंह का गाना, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया वीडियो
Tue, 28 Sep 2021 08:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी गाना-तकलीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन गायिका प्रियंका सिंह का ‘तकलीफ़’ भरा गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस विडियो में प्रियंका सिंह की आवाज ने दर्द भरा समा बांधा है तो वही पल्लवी गिरी ने गाने के साथ अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। हाल ही में इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट हुआ था, जिसके बाद दर्शक बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, इस गाने में दिखाया गया है कि प्रेमी जब अपनी प्रेमिका को छोड़कर किसी और लड़की से शादी कर लेता है तो उसका क्या हाल होता है। दिल टूट जाता है और जिंदगी बिखर जाती है। गाना सुनने के बाद दिल टूटने का दर्द इस गाने में बयां किया गया है।
विज्ञापन
इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके निर्देशक रवि पंडित हैं। रितिक आरा ने ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। गाने के प्रोड्यूसर विनीत शाह और एडिटर दीपक पंडित हैं। इस वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने ही किया है जो वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स मे एक से बढ़कर एक गाने डायरेक्ट करते हैं। इस वीडियो के रिलीज होने के साथ ही लोखों व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन