Bhojpuri: नीलकमल सिंह और शिल्पी राज पर फिर चढ़ा भोले का रंग, 'ए गोरी गंगा नहाईला' हुआ रिलीज
नीलकमल सिंह के इस नए बोल बल भजन 'ए गोरी गंगा नहाईला' में वह भोजपुरी अभिनेत्री निकिता सिंह के साथ गंगा जाने को कह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों और गानों के साथ ही दर्शक इसके भजनों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। सावन के इस पावन महीने में भोजपुरी के कई भजन रिलीज हो चुके हैं, जिनको फैंस का बहुत प्यार मिला है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक बहुत से भोजपुरी सिंगर्स ने भोले बाबा के भजन रिलीज किए। इन्हीं सिंगर्स में नीलकमल सिंह का नाम भी शामिल है। वह भी सावन के इस पावन महीने में अपने नए-नए बोल बम भजन रिलीज कर रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए 'माथ पा महादेव' के बाद अब उनका एक और भजन 'ए गोरी गंगा नहाईला' रिलीज हो गया है। इसमें वह गंगा नहाने की बात कर रहे हैं और दर्शकों को उनका यह भजन भी खूब पसंद आ रहा है।
नीलकमल के इस नए बोल बल भजन में वह भोजपुरी अभिनेत्री निकिता सिंह के साथ गंगा जाने को कह रहे हैं। लेकिन वह लगातार बहाने बनाकर उन्हें मना कर रही हैं। इस भजन को सुन सभी दर्शक भक्तिमय महसूस कर रहे हैं। थोड़ी नोक-झोंक और शिव भक्ति से भरे इस भजन की शूटिंग गंगा किनारे ही किसी तीर्थ स्थल पर की गई है। इस भजन में नीलकमल सिंह और निकिता के साथ शिव के भक्तों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं भजन में भोले की भक्ति में रंगे दोनों सितारे हाथों में कांवड़ लिए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी दर्शकों को पसंद आ रहे इस भजन में जहां नीलकमल स्क्रीन पर निकिता के साथ रंग जमाते नजर आ रहे हैं, वहीं ऑफ स्क्रीन वह सिंगर शिल्पी राज के साथ धमाल कर रहे हैं। भजन को शिल्पी राज और नीकमल ने गाया है। यह भजन सारेगामा के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आज यानी 4 अगस्त को ही रिलीज किया गया है। आज सुबह ही रिलीज हुए इस भजन को अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को पसंद आ रहे इस गाने के कुछ सीन में नीलकमल सिंह गांजा भी फूंकते नजर आ रहे हैं।