Bhojpuri: नम्रता मल्ला की अदाओं पर आया फैंस का दिल, वीडियो देख बोले- तुम मेरी पत्नी हो न..
नम्रता का लेटेस्टस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना कातिलाना अंदाज सबको दिखा रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेत्रियां भी आए दिन अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। इन्हीं सेंसेशनल अभिनेत्रियों में से एक हैं नम्रता मल्ला। वह इंडस्ट्री का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं, जो अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं और बोल्डनेस के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नम्रता आए दिन अपनी बोल्डनेस के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती हैं। अभिनेत्री के सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज के कारण उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। लगातार अपनी सिजलिंग तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल चुराने वाली नम्रता ने इस बार एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी अभिनेत्री ने अपना यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें नम्रता का ग्लैमरस और कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। नम्रता का यह वीडियो जहां सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, वहीं इसमें अभिनेत्री के फैंस उनके बॉडी मूव्स देख पागल हो रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में नम्रता ने ब्लैक कलर की टू पीस ड्रेस पहन रखी है, जिसपर सिलवर वर्क हुआ वा है। मिनिमल मेकअप के साथ ईयररिंग्स, टीके और नथ पहन नम्रता ने अपना लुक कंप्लीट किया। इस वीडियो में नम्रता अपनी बॉडी को तरह तरह से मूव करती नजर आ रही हैं, जो वह बहुत ही खूबसूरती से कर रही हैं। इस वीडियो साझा करते हुए नम्रता ने अपने आपको बहुत स्पेशल बताया। उन्होंने लिखा,'मैं बहुत स्पेशल हूं।
नम्रता का यह वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा,'बहुत सुंदर और प्यारा।' दूसरे ने लिखा,'हॉट और बहुत ही सुंदर।' इसी तरह एक यूजर ने लिखा,'बेहतरीन।' वीडियो पर एक यूजर ने तो नम्रता को अपनी पत्नी बताते हुए लिखा,'आप मेरी जिंदगी और मेरी पत्नी हो न।'
भोजपुरी अभिनेत्री वैसे तो कई डांस वीडियोज और गानों में ठुमके लगाती नजर आ चुकी हैं, लेकिन आखिरी बार खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। दोनों ने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'दो घूंट' पर जमकर डांस किया था। इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी थी।