फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Ankush Raja's new song '4 Baje Bhor Le Nachat Raha' released

भोजपुरी: अंकुश राजा का नया गाना '4 बजे भोर ले नाचत रह' हुआ रिलीज, दिखा बंदूक की नोक पर डांस

Mon, 22 Nov 2021 05:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 22 Nov 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Ankush Raja's new song '4 Baje Bhor Le Nachat Raha' released
4 बजे भोर ले नाचत रह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्टर और सिंगर अंकुश राजा के गाने लोगों के बेहद पसंद आते हैं। आलम ये है कि रिलीज के साथ ही उनके तमाम गाने हिट हो जाते हैं। म्यूजिक वीडियो से अंकुश ने अपने करियर की शुरुआत की थी, आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह सिर्फ एल्बम तक ही सीमित नहीं है बल्कि फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। उनका एक एक गाना लोगों को नाचने पर मजबूर कर देता है। हाल में ही उनका नया गाना  '4 बजे भोर ले नाचत रह' रिलीज हो गया है। इस गाने में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भी नजर आई हैं। उनके डांस स्टेप्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। गाने में अंकुश राजा दबंग स्टाइल में दिख रहे हैं। वह बंदूक की नोक पर रात भर एक्ट्रेस को ठुमके लगवाते हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन


 '4 बजे भोर ले नाचत रह' गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अंकुश राजा के साथ साथ शिल्पी राज ने इस गाने को अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं गाने पर 48 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 '4 बजे भोर ले नाचत रह' के लिरिक्स को रजनीश चौबे द्वारा लिखा गया है। गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। साथ ही रत्नाकर कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं। जबकि रवि पंडित डायरेक्टर हैं। वहीं अंकुश राजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने काजल राघवानी के साथ फिल्म 'तू मेरी मोहब्बत है' की शूटिंग पूरी की है। वह पहली बार किसी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed