फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri actress prachi singh dance in radha rani temple expressed her love for shri krishna

Bhojpuri: प्राची सिंह ने राधा-रानी के मंदिर में किया डांस, अपने इस करीबी दोस्त के लिए किया प्यार का इजहार

Sat, 27 Nov 2021 09:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 27 Nov 2021 09:35 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री प्राची सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया वीडियोज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन कई खूबसूरत वीडियो साझा करती हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं।

विज्ञापन
bhojpuri actress prachi singh dance in radha rani temple expressed her love for shri krishna
प्राची सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री प्राची सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया वीडियोज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन कई खूबसूरत वीडियो साझा करती हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं। हाल ही में प्राची सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो साझा किया जो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल इस वीडियो में प्राची एकदम गोपी की वेषभूषा में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


राधा-रानी के मंदिर में झूमीं प्राची

उनका ये वीडियो राधा-रानी के मंदिर का है। इस वीडियो में प्राची डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनहोंने काले रंग के लहंगे के साथ लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। इस वेशभूषा में प्राची बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इसी के साथ वो अपने करीबी दोस्त के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं और साथ ही अपने करीबी दोस्त के लिए बैक ग्राउंड म्यूजिक के जरिए अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

bhojpuri actress prachi singh dance in radha rani temple expressed her love for shri krishna
प्राची सिंह - फोटो : Instagram

ये है प्राची का सबसे करीबी दोस्त

आप सोच रहे होंगे कि कौन हैं वो जिनसे प्राची अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। तो हम बता दें कि वो कोई व्यक्ति नहीं बल्कि उनके बालकृष्ण हैं। दरअसल प्राची कृष्ण के बालस्वरूप को सबसे ज्यादा मानती हैं। इस वीडियो में वो कान्हा की मूर्ति के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। प्राची आए दिन कृष्ण जी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। यहां तक कि प्राची जब सफर भी करती हैं तो उनके कान्हा उनके साथ ही रहते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Prachi Singh (@asliprachisingh)

bhojpuri actress prachi singh dance in radha rani temple expressed her love for shri krishna
प्राची सिंह - फोटो : Instagram

कृष्ण के बिना कही नहीं जाती प्राची

प्राची सिंह कही भी बिना कान्हा के कही भी सफर नहीं करती। 22 वर्षीय अभिनेत्री जहां भी जाती हैं वो कान्हा को अपने साथ लेकर जाती हैं। हाल ही में प्राची ने स्वाति मेहूल के गाने, ‘ये तूने क्या किया’ के जरिए कान्हा के प्रति अपना प्यार एक्स्प्रेस किया था। जब भी प्राची को अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है वो कान्हा के मंदिर जाती हैं।

विज्ञापन

bhojpuri actress prachi singh dance in radha rani temple expressed her love for shri krishna
प्राची सिंह - फोटो : Instagram

एयरपोर्ट पर दिखीं कान्हा के साथ

प्राची श्रीकृष्ण की कितनी बड़ी भक्त हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि वो बिना एक पल उनके कही भी नहीं जाती हैं। पिछले दिनों ही जब प्राची बाहर सफर कर रही थीं तो उन्हें एयरपोर्ट पर श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed