{"_id":"5b25eb524f1c1bf67a8b599d","slug":"bhojpuri-actor-pradeep-pandey-chintoo-new-film-dulhan-chahi-pakistan-se-2-new-poster-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी एक्टर ने दिखाया एक्शन, 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से...' तो चंद पलों में वायरल हुआ पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी एक्टर ने दिखाया एक्शन, 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से...' तो चंद पलों में वायरल हुआ पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही भोजपुरी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। दमदार एक्शन के भरपूर इस फिल्म का भोजपुरी सिनेप्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' के दूसरे पोस्टर में एक्टर प्रदीप पांडेय चिन्टू और बॉलीवुड एक्टर राहुल देब एकदम दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के दूसरे पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में शानदार एक्शन दर्शकों का जरूर दिल जीत लेगा। बताया जा रहा है कि यह बड़े बजट की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सीन को दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के साथ कई बॉलीवुड के स्टार का नाम भी जुड़ा है।
आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2016 में आई फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' का सीक्वल है। 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' में प्रदीप पांडेय चिन्टू, राहुल देव, मोनालिसा, प्रियंका पंडित, प्रिया शर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी सिंह, अरुण बक्सी, अली खान, अरुण सिंह, प्रेम दुबे और संजय पांडेय जैसे कई स्टार मुख्य भूमिका में हैं।