फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bheed hansal mehta reviews anubhav sinha film calls important document of our times said rajkumar rao is best

Bheed: हंसल मेहता ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की तारीफों के बांधे पुल, राजकुमार राव के लिए कही यह खास बात

Thu, 23 Mar 2023 10:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 Mar 2023 10:23 PM IST
सार

फिल्म 'भीड़' कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों के पलायन की कहानी दिखाती है। हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म 'भीड़' की समीक्षा की है।

विज्ञापन
Bheed hansal mehta reviews anubhav sinha film calls important document of our times said rajkumar rao is best
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर बीते कुछ वक्त से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'भीड़' कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों के पलायन की कहानी दिखाती है, जिसे लेकर कुछ विवाद भी खड़े हुए हैं। एक तरफ फिल्म का विरोध हो रहा है, दूसरी तरफ फिल्म की तारीफ भी की जा रही है। अब इस कड़ी में जाने-माने निर्देशक हंसल मेहता ने भी आने वाली फिल्म 'भीड़' की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

Bheed hansal mehta reviews anubhav sinha film calls important document of our times said rajkumar rao is best
भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म 'भीड़' की समीक्षा की है। निर्देशक ने फिल्म 'भीड़' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'भीड़' कल सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म हमारे समय की एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के अलावा नाटकीय है और 'मकबूल' के बाद शायद सबसे अच्छे फिल्मों में से एक है। राजकुमार राव 'श्रेष्ठ' हैं और अनुभव सिन्हा अपनी कला के शीर्ष पर हैं। पंकज कपूर, वीरुभाई, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, भूमि पेडनेकर और पूरी कास्ट बहुत ही शानदार हैं। 'भीड़' फिल्म को जरूर देखें।'

Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने मोनोकिनी पहन फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरें देख दंग रह गईं जान्हवी-खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

Bheed hansal mehta reviews anubhav sinha film calls important document of our times said rajkumar rao is best
मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने फिल्म के कलाकारों की टुकड़ी की तुलना विशाल भारद्वाज के निर्देशन वाली क्राइम ड्रामा 'मकबूल' से की। 'मकबूल' साल 2004 में रिलीज हुई थी, जो विलियम शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' का आधिकारिक रूपांतरण थी। फिल्म में इरफान खान, तब्बू, पंकज कपूर, नसीरूद्दीन शाह, पीयूष मिश्रा, शम्मी नारंग, मुरली शर्मा और दीपक डोबरियाल अहम भूमिका में थे।

Jee Le Zaraa: प्रियंका, आलिया और कटरीना की 'जी ले जरा' पर काम हुआ शुरू, फरहान अख्तर ने फोटो शेयर कर दिया अपडेट

विज्ञापन

Bheed hansal mehta reviews anubhav sinha film calls important document of our times said rajkumar rao is best
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

'भीड़' में कोरोना काल के दौरान के कुप्रबंधन को दिखाया गया है कि कैसे गरीब प्रवासी श्रमिकों को परेशान होना पड़ा और उन्हें अपने गांव वापस जाने के लिए लाखों मील पैदल चलना पड़ा था। यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भीड़' को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया जाएगा।

Siddharth Anand: हॉलीवुड फिल्मों को मिलेगी हिंदुस्तान से सीधी टक्कर, ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed