फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali tv actor Suvo Chakraborty attempts suicide by going live on facebook fans alert police to rescue him

अजब: 'अब जिंदगी खत्म' बोल इस अभिनेता ने बंद कर दिया फेसबुक लाइव सेशन, फैंस ने ऐसे बचाई जान

Wed, 09 Jun 2021 09:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 09 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

  • बंगाली अभिनेता सुवो चक्रवर्ती ने की फेसबुक लाइव के दौरान की आत्महत्या की कोशिश
  • फैंस ने पुलिस को सूचना देकर बचाई जान
  • डिप्रेशन और दूसरे कारणों से आत्महत्या करना चाहते थे सुवो

विज्ञापन
Bengali tv actor Suvo Chakraborty attempts suicide by going live on facebook fans alert police to rescue him
सुवो चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली टीवी सीरियल के अभिनेता सुवो चक्रवर्ती ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी जान देने की बात कही। अभिनेता ने 8 जून को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान फैंस से कहा कि वो आत्महत्या कर लेंगे। खबरों के अनुसार पिछले साल से उन्हें कोई भी काम नहीं मिला था जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गए। इस वजह से उन्होंने जान देने की बात कह दी। उनकी इस हरकत ने फैंस और उनके दोस्तों को हैरान कर दिया और इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहीं जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला उन्होंने फौरन अभिनेता के घर पहुंच कर उनकी जान बचाई। बता दें कि सुवो ने 'मंगल चंडी' और 'मनासा' जैसे टीवी सीरियल में काम किया है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अभिनेता अभी बिल्कुल ठीक हैं। इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि एक फेसबुक यूजर ने उन्हें इस बारे में कॉल किया था और वो फौरन मदद के लिए अभिनेता के घर पहुंच गए। उन्होंने सुवो की बहन से भी बातचीत की। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही सुवो के पिता का निधन हो गया था। वहीं काम ना होने के चलते वो और भी ज्यादा तनाव में चले गए थे।
विज्ञापन


8 जून को फेसबुक लाइव बातचीत के दौरान सुवो ने अपने संघर्ष की बातें फैंस के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि वो अगस्त 2020 से खाली बैठे हैं और उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि दर्शक और मेकर्स उनके काम की तारीफ तो करते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई मदद नहीं मिलती। बता दें कि 'मंगल चंडी' पिछले साल ही ऑफ एयर हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'अब जिंदगी खत्म और नींद की गोली खाकर जान देने की बात कहते हुए सेशन खत्म कर दिया'। ऐसे में जो यूजर्स उन्हें देख रहे थे वो डर गए और उन्होंने फौरन पुलिस तक ये बात पहुंचा दी। फैंस के चलते ही सुवो की जान बच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महामारी के चलते लगे लॉकडाउन ने लोगों का रोजगार छीन लिया है। पिछले एक साल से मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे काम की तलाश में परेशान हो रहे है। बहुत से लोगों को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब सभी यही प्रार्थना कर रहे कि जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो और जिंदगी पटरी पर लौट सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed