फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali Actor Saibal Bhattacharya injured himself in his head and right leg presently hospitalized

Saibal Bhattacharya: अवसाद के चलते बंगाली एक्टर सैबाल भट्टाचार्य ने किया खुद को घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Aug 2022 08:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Aug 2022 08:13 PM IST
सार

बंगाली एक्टर सैबाल भट्टाचार्य ने अवसाद के चलते कल खुद को घायल कर लिया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bengali Actor Saibal Bhattacharya injured himself in his head and right leg presently hospitalized
Actor Saibal Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्ला अभिनेता सैबाल भट्टाचार्य ने सोमवार रात नशे की हालत में खुदकुशी की कोशिश की। उनके सिर और दाहिने पैर में चोट आई है। उन्होंने अवसाद के चलते कल यह कदम उठाया। खुद को घायल करते वक्त वह नशे की हालत में भी थे। फिलहाल एक्टर चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती हैं। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

डिप्रेशन से गुजर रहे
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैबाल ने धारदार हथियार से खुद को घायल किया। बताया जाता है कि वह अपनी व्यावसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में अवसाद से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी इस हालत के लिए एक्टर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर कहा था कि मुझे मजबूर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को डिप्रेशन के साथ-साथ नशे की भी लत है। कई लोकप्रिय शो में काम करने के लिए जाने गए एक्टर को फिलहाल ज्यादा काम नहीं मिल रहा था। बता दें कि अभिनय के अलावा सैबाल स्क्रिप्ट राइटिंग और डॉयलॉग राइटिंग भी करते हैं।

विज्ञापन

आवास पर किया हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने कोलकाता के कस्बा स्थित अपने आवास पर खुद पर हमला किया। उन्हें वहां से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed