फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Before Sonu Nigam These Singer Also Attacked Kailash kher Guru Randhawa Aditya Narayan

Bollywood Celebs: सोनू निगम से पहले इस सेलेब्स पर भी हो चुके हैं हमले, एक सिंगर के सिर पर आई थी गंभीर चोट

Wed, 22 Feb 2023 12:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Feb 2023 12:34 AM IST
सार

सोनू निगम से पहले बॉलीवुड के कई सिंगर भी हमले का शिकार हो चुके हैं। आइए आपको उन गायकों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Before Sonu Nigam These Singer Also Attacked Kailash kher Guru Randhawa Aditya Narayan
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक सोनू निगम पर 20 फरवरी को एक म्यूजिकल इवेंट के दौरान हमला हुआ था। इस घटना में सिंगर की टीम के सदस्य नीचे गिर गए और अफरा-तफरी मच गई। धक्कामुक्की में सोनू के करीबी रब्बानी को काफी चोटी आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, सोनू निगम को इस दौरान कोई चोट नहीं लगी। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे गायकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 

विज्ञापन

Before Sonu Nigam These Singer Also Attacked Kailash kher Guru Randhawa Aditya Narayan
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
कैलाश खेर

जादुई आवाज के धनी कैलाश खेर भी इस तरह के हमले का शिकार हो चुके हैं।  कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया था। एक  कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गईं। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और उनपर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Before Sonu Nigam These Singer Also Attacked Kailash kher Guru Randhawa Aditya Narayan
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु रंधावा

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी इस तरह की घटना का सामना कर चुके हैं। घटना 2019 की है, उस समय गुरु कनाडा में अलग-अलग जगहों पर अपने शोज कर रहे थे। इस दौरान वैंकवूर में कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उन पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था। घटना के बाद सिंगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तस्वीर में सिंगर के माथे पर चोट के साफतौर पर नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

Before Sonu Nigam These Singer Also Attacked Kailash kher Guru Randhawa Aditya Narayan
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
आदित्य नारायण

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आदित्य को उनकी एंकरिंग और गायकी के लिए लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वह भी पब्लिक प्लेस में हमले का शिकार हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य की बात से नाराज होकर एक लड़की ने पब में उन्हें थप्पड़ मार दिया था। बता दें कि आदित्य अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed