रिलीज से पहले 'हवाईजादा' यूपी में हुई टैक्स फ्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना की फिल्म फिल्म 'हवाईजादा' उत्तर प्रदेश में टैक्स्ा फ्री हो गई है। राज्य सरकार ने इसे रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया है। इसके लिए फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आयुष्मान ने राज्य सरकार का शुक्रिया भी अदा किया है। 'हवाईजादा' 30 जनवरी को रिलीज हो रही है।
विभु पुरी के निर्देशन में बनी 'हवाईजादा' में आयुष्मान खुराना, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी शारदा मुख्य किरदारों में हैं। सरकार ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट की बैठक में फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया गया।
आयुष्मान खुराना ने किया ट्विट
यूपी सरकार के इस फैसले पर आयुष्मान ने ट्विटर पर कहा है कि 'हवाईजादा को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।' ये फिल्म 1895 के दौर पर बनाई गई है और शिवकर तलपड़े के जीवन से प्रेरित कहानी है जिन्होंने राइट ब्रदर्स से आठ साल पहले ही मानवरहित विमान उड़ाया था।
इस फैसले का स्वागत करते हुए पुरी ने कहा, 'मैं इसके लिए सरकार का शुक्रगुजार हूं। मुझे अपनी कल्पना को बड़े पर्दे पर उतारने में करीब पांस साल का वक्त लगा। अब मुझे यकीन है कि फिल्म उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचेगी।'