Salman Khan: काला चश्मा चढ़ाकर सलमान ने शेयर कीं धांसू तस्वीरें, यूजर बोले- 'भाई के दमदार कमबैक का इंतजार है'
Salman Khan Photos: अभिनेता सलमान खान ने आज शुक्रवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वे डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। नेटिजन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। आज शुक्रवार को दबंग खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी कुछ शानदार फोटोज साझा की हैं। जानिए इन पर फैंस क्या कह रहे हैं?
हालिया तस्वीरों में दिखा सलमान का दमदार अंदाज
सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। कभी वे जिम से तस्वीरें शेयर करते हैं और अपनी दमदार बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई देते हैं तो कभी अपने यूनिक स्टाइल में नजर आते हैं। आज उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साझा की गई फोटोज में वे काला चश्मा लगाए दमदार लुक में दिख रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों के साथ सलमान ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है।
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 11, 2025
नेटिजन्स बोले- 'भाई की झलक सबसे अलग'
सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'भाई परदे पर आपकी दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं'। वहीं कुछ नेटिजन्स फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' पर अपडेट मांग रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई की झलक सबसे अलग'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई आप लीजेंड' हो।
सच्ची घटना पर आधारित है 'बैटल ऑफ गलवां'
सलमान खान की यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है। साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह क्षेत्र लद्दाख में है। इस जंग में बंदूकें नहीं चलीं। इस जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इसमें सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी।