फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Battle of Galwan Movie Actress Chitrangada Singh Share Salim Khan Health Update

Salim Khan Health Update: सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे आमिर खान, चित्रांगदा ने दी हेल्थ पर अपडेट

Thu, 19 Feb 2026 07:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:12 PM IST
सार

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। खान परिवार के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स लगातार उनसे मिलने जा रहा है। हाल ही में सलमान खान की को-एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट साझा किया है। आमिर खान भी सलीम खान को देखने अस्पताल आए हैं। 
 

विज्ञापन
Battle of Galwan Movie Actress Chitrangada Singh Share Salim Khan Health Update
सलीम खान, आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सलीम खान इन दिनों अस्वस्थ हैं। इस वजह से सलमान खान और उनका परिवार काफी चिंता में है। पूरे खान परिवार को अस्पताल में आते-जाते देखा जा रहा है। इसी बीच ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने बताया है कि सलीम खान अब कैसे हैं? साथ ही जावेद अख्तर, आमिर खान और खान परिवार के कई सदस्यों को आज अस्पताल के बाहर देखा गया। ये सभी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंतिंत दिखे।

विज्ञापन

सलीम खान की सेहत पर क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह? 
हाल ही में चित्रांगदा सिंह एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘वह (सलीम खान) बहुत बेहतर हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। उनकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं।’ सलमान खान से जुड़े करीब लोग सलीम खान को देखने के लिए, उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन


सलमान खान पिता को देखने फिर पहुंचे
सलमान खान अपने पिता की सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। उनके चेहरे पर दुख और उदासी देखी जा सकती है। आज भी वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सलीम खान को देखने पहुंचे
सलमान खान के करीबी और बॉलीवुड के चर्चित एक्टर आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए गुरुवार को अस्पताल पहुंचे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)




शिल्पा शेट्टी भी सलीम खान को देखने अस्पताल आईं
कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी सलीम खान की सेहत के बारे में जानने के लिए, उनका हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल आ रहे हैं। गुरुवार को शिल्पा शेट्टी भी सलीम खान का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल आईं। वह अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



दूसरे दिन सलीम खान का हाल-चाल जानने पहुंचे जावेद अख्तर
जावेद अख्तर और सलीम खान ने करियर की शुरुआत में जोड़ी बनाकर काम किया। कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं। लेकिन बाद में इनकी जोड़ी टूट गई लेकिन रिश्ते पहले की तरह मधुर बने रहे। सलीम खान बीमार हुए तो जावेद अख्तर लगातार दूसरे दिन उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं परिवार वालों का आना-जाना लगातार जारी है। सलमान खान को लगातार अस्पताल में देखा गया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

अरबाज खान, सोहेल और शूरा खान अस्पताल में दिखे 
सलमान की तरह अरबाज भी लगातार अस्पताल में अपने पिता का हाल जानने आ रहे हैं। उनकी पत्नी शूरा को भी आज हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। वह कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं। सलीम खान के सबसे छोटे बेटे सोहेल खान भी पिता का हाल-चाल जानने के लिए आज हाॅस्पिटल में मौजूद रहे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

सलीम खान का हाल-चाल जानने हेलन और सलमा खान फिर हॉस्पिटल आईं
सलमान खान की मां और सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। सहारे के साथ चलती हुईं, वह पति सलीम खान को देखने आई हैं। साथ ही सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन भी सलमा के साथ मौजूद दिखीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


डॉक्टर ने सलीम खान की सेहत को लेकर क्या कहा? 
सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने अमर उजाला को बताया, ‘उनको मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed