अफवाह: बप्पी लहरी की आवाज चली गई...और आग की तरह फैल गई खबर, गायक ने स्टेटमेंट जारी कर बता दी सच्चाई
- बप्पी लहरी के आवाज खोने की फैली अफवाह
- गायक ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
- फैंस और सेलेब्स ने झूठी खबर पर लगाई फटकार
विस्तार
सोशल मीडिया आ जाने से जहां सितारों को उनके फैंस के साथ जुड़ने का मौका मिला है तो वहीं इस प्लेटफॉर्म पर काफी ऐसी बातें भी हुई हैं जो नहीं होनी चाहिए थी। छोटी छोटी बातों पर सितारों को ट्रोल करने से लेकर उनके निधन की अफवाह तक फैला देना जैसा कई गंदा मजाक इस प्लेटफॉर्म पर हो चुका है। यहां तक कि कई बार मीडिया भी ऐसी अफवाहों को हवा देने के लिए ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में एक ऐसी ही बचकानी अफवाह का शिकार दिग्गज गायक बप्पी लहरी हो गए। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैल गई कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने अपनी आवाज खो दी है। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया देने लगे और धीरे धीरे ये खबर वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने इस खबर को सच भी मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अब खुद गायक ने इस खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है और साथ ही एक स्टेटमेंट जारी कर अपने मन की बात कही है। बप्पी लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'कुछ मीडिया आउटलेट मेरे और मेरी सेहत के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं जिसे सुनकर मेरा दिल टूट रहा है। अपने फैंस और शुभचिंतकों की कृपा से मैं बिल्कुल स्वस्थ्य हूं'।
बप्पी लहरी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके कई फैंस ने ऐसी अफवाहों पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। बहुत से सेलेब्स ने भी इसे काफी बुरा बताया है। गायक शान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बेहद खराब है'। साथ ही और भी कई सेलेब्स ने फॉल्स रिपोर्टिंग पर गुस्सा जताया। सेलेब्स ने बप्पी दा की अच्छी सेहत की कामना की है।