फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bajirao gives tension to distributors of Dilwale

शाहरुख ने भी नहीं सोचा होगा, 'दिलवाले' के लिए वितरक ऐसा बोलेंगे

Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bajirao gives tension to distributors of Dilwale

अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले पर फिल्म ट्रेड में दबाव बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो जिन वितरकों ने फिल्म के लिए मोटी रकम चुकाई है, वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर और गाने देखने के बाद घबराए हुए हैं।

विज्ञापन


वितरक शाहरुख से फिल्म की कीमत कम करने को कह रहे हैं। भंसाली की फिल्म भी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दिलवाले का निर्माण शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज ने किया है। सूत्रों के मुताबिक वितरकों को चार से छह महीने पहले फिल्म के अधिकार बेचे गए थे और दो महीने पहले उन्हें हैदराबाद बुलाकर दिलवाले के रफ कट दिखाए गए थे। तब सब खुश थे।
विज्ञापन


शाहरुख की टीम को भरोसा था कि उनकी फिल्म का ट्रेलर देखकर भंसाली अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टे जब भंसाली की फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए तो शाहरुख की फिल्म के वितरकों के हाथ-पैर फूलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌दिलवाले की हर जगह अलग कीमत

Bajirao gives tension to distributors of Dilwale

अलग-अलग क्षेत्रों में फिल्म की अलग-अलग कीमत लगी है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान में फिल्म आठ करोड़ रुपये में बिकी है जबकि दिल्ली-पंजाब सर्किट में 40 करोड़ रुपये में बिकी है। यहां वितरण अधिकार प्रतीक बिल्डर्स के पास हैं। बताया जाता है कि सभी वितरक अब दिलवाले की कीमत एक से पांच करोड़ रुपये तक कम करना चाहते हैं।

दिल्ली सर्किट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है। जबकि पंजाब सर्किट में पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर हैं। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली-पंजाब सर्किट में जब 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन होगा, तभी वितरक के 40 करोड़ निकलेंगे और बाकी रकम सिनेमाघरों के मालिकों को मिलेगी।

ऐसी स्थिति में दिलवाले के वितरकों को मुनाफा तभी होगा जब फिल्म देश में कुल 240 से 250 करोड़ रुपये कमाएगी। अन्यथा वितरक पूंजी नहीं निकाल सकेंगे। अत: वे अब रिलीज से पहले कीमत कम कराने को कमर कसने लगे हैं। वे घाटे का जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं। हालांकि इन बातों का यह अर्थ नहीं है कि भंसाली की फिल्म टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ेगी। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक दोनों ही फिल्में एक-दूसरे का नुकसान करेंगी।

दोनों फिल्में एक-दूसरे को पहुंचाएंगी नुकसान

Bajirao gives tension to distributors of Dilwale

शाहरुख और भंसाली की फिल्मों के शो का जो बंटवारा हो रहा है, उससे ये फिल्में क्षमता और उम्मीद के मुताबिक नहीं कमा सकेंगी। ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार बंटवारे के कारण शाहरुख की फिल्म की एक दिन की अधिकतम कमाई 27 से 30 करोड़ रुपये और भंसाली की फिल्म की अधिकतम कमाई 22 से 25 करोड़ रुपये ही हो सकेगी।

दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी होगा कि चार हफ्ते तक मजबूती से जमी रहें। जो आज के जमाने में बेहद मुश्किल दिखता है। दिल्ली-मुंबई और यूपी-पंजाब के बड़े शहरों में दिलवाले के लिए सिंगल स्क्रीन नहीं हैं। भंसाली की फिल्म की निर्माता कंपनी इरोस अपनी फिल्म का वितरण भी कर रही है और उसने पूरे देश में 200 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर ईद पर फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज के साथ बुक कर लिए थे।

सिनेमाघरों को इस अनुबंध पर बजरंगी भाईजान दी गई थी कि भंसाली की फिल्म वे अपने यहां तय तारीख को रिलीज करेंगे। जबकि मल्टीप्लेक्सों में शाहरुख-भंसाली को आधे-आधे शो मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed