फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bahubali fame Prabhas breaks silence on dating rumours with adipurush costar kriti sanon

Prabhas: कृति सेनन को डेट करने की खबरों पर प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मैडम पहले...

Sat, 31 Dec 2022 02:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 31 Dec 2022 02:02 PM IST
सार

साउथ स्टार प्रभास हाल ही में एक शो का हिस्सा बने थे, जहां उनसे कृति सेनन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी और दोनों के रिश्ते का सच बताया।

विज्ञापन
Bahubali fame Prabhas breaks silence on dating rumours with adipurush costar kriti sanon
प्रभास, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन नई खबरें सामने आती हैं। कहा जा रहा है कि वह 'आदिपुरुष' की कोस्टार कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। काफी समय से प्रभास और कृति के अफेयर की खबरों सामने आ रही हैं। वहीं, अब 'बाहुबली' फेम अभिनेता ने कृति संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Bahubali fame Prabhas breaks silence on dating rumours with adipurush costar kriti sanon
प्रभास - फोटो : social media

हाल ही में प्रभास एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जहां शो के होस्ट नंदमुरी बालकृष्ण ने राम चरण को फोन किया और इस दौरान उन्होंने कह दिया कि प्रभास बहुत जल्द गुड न्यूज देने वाले हैं। हालांकि एकदम उन्होंने कहा कि वह मजाक कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी नंदमुरी बालकृष्ण प्रभास से पूछते हैं कि आपने कई स्टार्स के साथ काम किया, फिर यह कैसे हुआ कि राम को सीता से ही प्यार हुआ? यह इशारा कृति सेनन की ओर था, जिस पर प्रभास कहा, 'सर ये पुरानी खबर है। मैडम पहले ही इस पर जवाब दे चुकी हैं।'

Tunisha Sharma Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान, तुनिशा शर्मा मामले में अदालत ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

Bahubali fame Prabhas breaks silence on dating rumours with adipurush costar kriti sanon
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'भेड़िया' के प्रमोशन के दौरान मजाक में वरुण धवन ने कृति और प्रभास की डेटिंग की खबरों का हिंट दिया था, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें होने लगी थीं। इसके बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इन खबरों का खंडन किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ अफवाह है।

2022 Top OTT: देख रहा है न बिनोद... 2022 में ओटीटी पर सालभर किस वेब सीरीज का रहा जलवा?

विज्ञापन

Bahubali fame Prabhas breaks silence on dating rumours with adipurush costar kriti sanon
आदिपुरुष - फोटो : social media

बता दें कि प्रभास और कृति सेनन 'आदिपुरुष' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसकी काफी आलोचना हुई थी और विरोध भी किया गया था। इस विरोध के चलते ही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं, अब यह फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं।

Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed