{"_id":"652bcad8fe100a6551049177","slug":"bagha-jatin-actor-dev-admits-not-getting-good-bollywood-offers-says-i-did-not-get-the-bengal-kind-of-roles-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bagha Jatin: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या बोले बंगाली अभिनेता देव, बताया- 'कुछ ऑफर्स मिले लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bagha Jatin: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या बोले बंगाली अभिनेता देव, बताया- 'कुछ ऑफर्स मिले लेकिन...'
Sun, 15 Oct 2023 04:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:55 PM IST
सार
देव ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप वहां इतना अच्छा कर रहे हैं, तो सिर्फ इसलिए कि आपको बॉलीवुड में डेब्यू करना है बोलके, मैं किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहना पसंद करता हूं।'
विज्ञापन
बंगाली अभिनेता देव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देव के नाम से मशहूर अभिनेता दीपक अधिकारी बेहतरीन बंगाली एक्टर्स में से एक हैं। दीपक ने 'प्रजापति', 'रंगबाज़' और 'योद्धा' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी है। अरुण रॉय की बायोग्राफी 'बाघा जतिन' में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। एक बातचीत के दौरान देव ने बॉलीवुड में अब तक डेब्यू नहीं करने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के लिए अभी अच्छे ऑफर नहीं मिले हैं।
बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले देव
दीपक अधिकारी उर्फ देव से बातचीत के दौरान पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में अब तक डेब्यू क्यों नहीं किया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मुझे कुछ प्रस्ताव मिले। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता क्योंकि वे प्रसिद्ध लोग हैं। मुझे वैसी लगन नहीं है कि बंगाल छोड़कर वहां क्यों जाऊं। ऐसा नहीं है कि कोई किरदार मुझे पसंद नहीं आएगा। आखिर दिन के अंत में मुझे भी खुश रहना होगा।'
'ये रिश्ता..' की इस एक्ट्रेस ने क्यों की थी आत्महत्या!
विज्ञापन
क्यों बॉलीवुड में जाने के लिए नहीं हैं अभिनेता
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे भी वैसा ही बनना है, जैसा मैं बंगाल में कर रहा हूं, मुझे वैसा अभी तक कुछ नहीं मिला। ईमानदारी से कहूं तो, मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उससे खुश हूं, ऐसा नहीं है कि मैं बॉलीवुड में जाने के लिए तैयार नहीं हूं।' वहीं, प्रोसेनजीत चटर्जी ने बातचीत के दौरान कहा, 'अगर मैं पहले से ही वहां इतना अच्छा कर रहा हूं तो मैं यहां भी एक अच्छी भूमिका निभाना चाहता हूं।' देव ने इसपर अपनी सहमति जताई।
Bobby Deol: क्या एनिमल में नरभक्षी बने हैं बॉबी देओल? अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने कही यह बात
'बॉलीवुड डेब्यू करना है बोलके किसी के लिए हां नहीं कहूंगा'
इसके साथ ही जब बातचीत के दौरान उनसे कहा गया कि क्या बॉलीवुड से जो ऑफर अभी मिल रहे हैं, वह उचित नहीं हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'बिल्कुल हां, मुझे लगता है कि जब आप वहां इतना अच्छा कर रहे हैं, तो सिर्फ इसलिए कि आपको बॉलीवुड में डेब्यू करना है बोलके, मैं किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहना पसंद करता हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं वहां जो कुछ भी कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं। एक कहावत है कि बड़े तालाब में छोटी मछली होने से बेहतर है छोटे तालाब में बड़ी मछली होना।'
कौन हैं पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन?