फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BAFTA award for Manipuri film Boong a proud money for Indian cinema by MIB and NFDC

फिल्म 'बूंग' को बाफ्टा अवॉर्ड मिलने पर MIB और NFDC ने की सराहना, कहां- 'भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है'

Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
सार

Manipuri Film Boong: मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को बाफ्टा अवॉर्ड मिलने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने सराहना की है। साथ ही कहा है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
BAFTA award for Manipuri film Boong a proud money for Indian cinema by MIB and NFDC
फिल्म बूंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने आज बुधवार को फिल्म 'बूंग' की सराहना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए खुशी का मौका है। फिल्म ने BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन

MIB और NFDC ने की 'बूंग' की तारीफ
फिल्म 'बूंग' की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी और पूरी टीम को बधाई देते हुए MIB और NFDC ने कहा कि यह सफलता दिखाती है कि भारत की अलग-अलग भाषाओं और अर्थपूर्ण कहानियों की दुनिया भर में कितनी तारीफ हो रही है। MIB और NFDC ने यह भी कहा कि सरकार फिल्म बाजार और आईएफएफआई जैसे प्लेटफॉर्म को और मजबूत कर रही है। ये फिल्ममेकर्स को मदद देते हैं, अच्छी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं और भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूंग का सफर
2023 में फिल्म बाजार के वर्क इन प्रोग्रेस लैब और रिकमेंड्स प्रोग्राम में फिल्म 'बूगं' को चुना था। फिर 2024 में 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में इस फिल्म को दिखाया गया, जहां इसे बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कैटेगरी में सम्मान मिला। 

यह भी पढ़ें: दर्शकों पर नहीं चल रहा 'ओ रोमियो' का जादू, जानें शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म का 13वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed