फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bads Of Bollywood Actor Raghav Juyal Talk About Out Of Body Experience

Raghav Juyal: ‘खुद को देख पा रहा था लेटे हुए…’ राघव जुयाल ने साझा किया Out Of Body का डरावना एक्सपीरियंस

Tue, 07 Oct 2025 10:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Oct 2025 10:17 AM IST
सार

Raghav Juyal Talk About Out Of Body Experience: डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल इन दिनों सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के कारण चर्चा में हैं। वह जिंदगी को लेकर पहले काफी बेफ्रिक थे लेकिन कुछ डरावनी घटनाओं ने उनका नजरिया बदल दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में राघव ने अपनी जिंदगी से जुड़े दो डरावने किस्से साझा किए हैं।

विज्ञापन
Bads Of Bollywood Actor Raghav Juyal Talk About Out Of Body Experience
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal

विस्तार

राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की। टीवी पर ‘डीआईडी’ जैसे डांस रियलिटी शो से वह चर्चा में आए। इसके बाद लंबे वक्त तक टीवी पर डांसिंग, एंकरिंग की। अचानक राघव ने करियर को नया मोड़ दिया और एक्टिंग करने लगे। राघव ने अब तक जितना भी काफी किया, उससे फैंस काफी इंप्रेस हैं। हाल ही में वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अभिनय करते नजर आए। हाल ही में राघव ने एक इंटरव्यू में आउट ऑफ बॉडी एक्सपीरियंस और डॉल्फिन के कारण हुई एक दुर्घटना का जिक्र किया। 

विज्ञापन

कई साल पहले हुआ डरावना एक्सपीरियंस 
राघव जुयाल रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में आउट ऑफ बॉडी एक्सपीरियंस के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं, ‘2013 की बात रही होगी, मैं बैक टू बैक शो करता था, ‘डीआईडी’ के टाइम पर। मैं थककर घर आया तो जमीन पर सो गया, मैं अक्सर जमीन पर सो जाता था। मैं और मेरा एक मैनेजर सो रहे थे। अचानक पांच मिनट बाद ऐसा लगा कि मैं अपने आप को देख पा रहा हूं, मैं अपने मैनेजर आशू को भी देख पा रहा था। सबकुछ घुंघला था। मैंने देखा, यह तो मैं हूं। मैंने आंखें बंद की, फिर आंखें खोली तो देखा मैं सो रहा हूं, आशू ने करवट ली है। मैंने आशू को बुलाने की कोशिश की। कुछ देर बाद मैं जाग गया। मैंने जागकर देखा कि आशू ने सच में करवट ली थी। बाद में मैंने आउट ऑफ बॉडी एक्सपीरियंस के बारे में पढ़ा भी।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Raghav Juyal: मन्नत में एंट्री करते ही आर्यन खान से यह सवाल कर बैठे थे राघव, बोले- 'तुरंत हुआ गलती का एहसास' 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विमिंग के दौरान कई डॉल्फिंस ने घेर लिया 
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट के ही पॉडकास्ट में राघव जुयाल बताते हैं कि एक बार मॉरिशस में स्विमिंंग कर रहे थे, ट्रेनिंग भी अच्छी थी। स्विमिंग करते वक्त अचानक कई डॉल्फिंस ने उन्हें घेर लिया। इस वजह से वह घबरा गए और अचानक पानी मुंह में चला गया। राघव ने सामने खड़ी बोट को इशारा किया, बोट ने उन्हें आकर बचाया। बाद में बोट में बैठे शख्स ने बताया कि डॉल्फिंस ने किसी बड़ी या खतरनाक चीज से राघव को बचाया है, इसलिए ही उनको घेर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed