फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Ache Lagte Hai 2 actor Nakuul Mehta wife and 11 months old son diagnosed COVID-19 positive

Corona virus: नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को भी हुआ कोरोना, पत्नी भी हैं कोविड संक्रमित

Mon, 03 Jan 2022 02:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jan 2022 02:14 PM IST
सार

नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख मेहता व 11-माह का बेटा सूफी को भी कोरोना हो गया है।
नकुल मेहता ने 23 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें कोरोना हो गया है।

विज्ञापन
Bade Ache Lagte Hai 2 actor Nakuul Mehta wife and 11 months old son diagnosed COVID-19 positive
नकुल मेहता पत्नी व बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम एक्टर नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख मेहता व 11-माह का बेटा सूफी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। इस बात की सूचना देते हुए जानकी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कहीं न कहीं हमेशा से जानती थी...कोविड-19 जैसा वायरस हममें से अधिकतर लोगों को पहले या बाद में अपनी चपेट में लेगा। लेकिन 11 महीने के बेटे के भी संक्रमित होने की खबर ने मुझे हैरान कर दिया।"

विज्ञापन


जानकी ने आगे लिखा- आप में से अधिकांश लोग यह जानते होंगे कि मेरे पति को भी 2 सप्ताह पहले कोरोना हुआ था। मुझे भी कुछ दिनों बाद लक्षण देखने को मिले। मैंने सोचा था कि बहन की शादी में शामिल नहीं होना सबसे बुरा था लेकिन कोविड ने मुझे महसूस कराया कि इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। मेरे सकारात्मक परीक्षण के एक दिन बाद सूफी को बुखार होने लगा और कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था।
विज्ञापन


जानकी लिखती हैं, हम उसे आधी रात में अस्पताल ले गए जब उसका बुखार 104.2 पार कर गया। मेरे बच्चे ने आईसीयू में बहुत कठिन दिन गुजारे। मेरा फाइटर इन सब से गुजरा। एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से लेकर उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए ब्लड टेस्ट करने से लेकर, आरटीपीसीआर, एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन लगाने तक। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है कि इस छोटे से इंसान को इन सबका सामना करने की इतनी ताकत कैसे मिली? अस्पताल में अकेले-अकेले बेटे को संभालते बुरी तरह थक गई थी। तब अहसास भी नहीं था कि मुझे यह थकान इसलिए है क्योंकि मैं भी कोविड पॉजिटिव हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नकुल मेहता ने 23 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें कोरोना हो गया है। आपको बता दें, जन्म के दो महीने बाद ही नकुल के बेटे की सर्जरी करनी पड़ी ता। दरअसल, बच्चे को बाइलेट्रल इनगुइनल हर्निया था और डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी थी। जानकी और नकुल मेहता के बेटे सूफी का जन्म 3 फरवरी 2021 में हुआ था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed