फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bachpan Ka Pyaar fame sahdev dances on pushpa Song Shrivalli

Viral Video: 'श्रीवल्ली' गाने पर थिरकते दिखे 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव, अल्लू अर्जुन का स्टेप किया कॉपी

Thu, 10 Feb 2022 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Feb 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bachpan Ka Pyaar fame sahdev dances on pushpa Song Shrivalli
सहदेव दिर्दो - फोटो : social media

सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' के गाने इंटरनेट प धमाल मचा रहे हैं। इन दिनों 'अल्लू अर्जुन' के जैसा डांस करके वीडियो बनाना भी एक ट्रेंड बन गया है। अब इस फिल्म के गाने पर 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव थिरकते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

श्रीवल्ली गाने का स्टेप कॉपी
इस वायरल होती वीडियो में सहदेव श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स कॉपी करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप को कॉपी करते हुए सहदेव बिलकुल उनके जैसे ही लग रहे हैं। सहदेव ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?… फायर है मैं।"
विज्ञापन

Bachpan Ka Pyaar fame sahdev dances on pushpa Song Shrivalli
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)



फैंस को पसंद आया अंदाज
फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक छह लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 67 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक ने लिखा,"सुपर्ब।" तो वहीं दूसरे ने लिखा,"क्या बात है सर हमारे छत्तीसगढ़ के भाई।" एक ने सहदेव का मजाक बनाते हुए लिखा,"छोटू पुष्पा।"


 
विज्ञापन

Bachpan Ka Pyaar fame sahdev dances on pushpa Song Shrivalli
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

एक्सिडेंट का हुए थे शिकार
अभी कुछ दिनों पहले 'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि सहदेव अब ठीक हो चुके हैं। बता दें, सहदेव दिर्दो ने 'जाने मेरी जानेमन' गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed