फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babri masjid attack case people vandalises home of game of ayodhya director sunil singh

बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर 'गेम ऑफ अयोध्या' के निर्देशक के घर हुई तोड़फोड़

Wed, 06 Dec 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Babri masjid attack case people vandalises home of game of ayodhya director sunil singh

बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 25वीं बरसी पर उस पर बन रही फिल्म को लेकर मामला और गर्म होता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'पद्मावती' के विरोध के बाद अब फिल्म 'गेम ऑफ अयोध्या' को लेकर पुरजोर विरोध किया जा रहा है। बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर आधारित ये फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


पढ़ेंः कटरीना कैफ ने लिखा शशि कपूर के लिए पोस्ट, पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम
विज्ञापन


दूसरी तरफ फिल्म का विरोध करते हुए अलीगढ़ जिले के अखिल भारतीय परिषद के नेता अमित गोस्वामी ने फिल्म के निर्माता का हाथ काटकर लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करी थी। अब इन सबके बीच हिंदू जागरण मंच के समर्थकों ने फिल्म के निर्देशक सुनील सिंह के घर पर तोड़फोड़ मचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी

Babri masjid attack case people vandalises home of game of ayodhya director sunil singh

सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म की वजह से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं और इससे सांप्रदायिक हिंसा होने की भी आशंका है। वहीं फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म में बाबरी विध्वंस को लेकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।  फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि फिल्म में दिखाया गया है कि विवादास्पद ढांचा गिराने के बाद कारसेवर रामलला की मूर्ति को वहां रख रहे हैं। ये सरासर गलत है। रामलला की मूर्ति पहले से ही वहां रखी हुई थी।

फिलहाल ये फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी। निर्देशक सुनील सिंह के अनुसार फिल्म की कहानी बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समय अयोध्या में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के प्यार पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed