फ्रीकी अली 13 करोड़ पार, बार-बार देखो हुई धड़ाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज की अदाकारी ने फ्रीकी अली को कुछ राहत दी है लेकिन बार बार देखो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है।
बुधवार तक फ्रीकी अली ने बॉक्स ऑफिस से 13.10 करोड़ कमा लिए जबकि फिल्म की लागत ही 19 करोड़ है। निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म लागत तो निकाल ही लेगी लेकिन इसे सफल फिल्म बनाना टेढ़ी खीर हो गया
सोहेल के लिए राहत की बात ये भी है कि फ्रीकी अली को आलोचकों ने भी सराहा है। यह फिल्म बार-बार देखो के मुकाबले बेहतर बिजनेस कर पा रही है। जिसने अभी तक अपनी लागत के आधे हिस्से से कुछ ही ज्यादा बिजनेस किया है।
दूसरी तरफ 27 करोड़ के साथ बार बार देखो फ्लॉप का तमगा हासिल करती दिख रही है। कैटरीना के लिए यह बुरा समय है क्योंकि उनकी पहली तीन फिल्में भी फ्लॉप हो चुकी है।
बार-बार देखो ने की कितनी कमाई और कितनी लागत आई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी बार-बार देखो फिल्म ने अभी तक उम्मीद से काफी कम प्रदर्शन किया है। बुधवार तक फिल्म 27 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई थी। जबकि फिल्म की लागत 50 करोड़ के करीब है। ऐसे में निर्माताओं को लागत पूरी करने की चिंता सताने लगी है।
अच्छी खासी प्रमोशन और ब्रा विवाद भी लगता है फिल्म के काम नहीं आया। ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ और कैटरीना को दर्शक ही नहीं मिल रहे।
देखें दोनों फिल्मों ने अब तक कितने कमाए
दिन फ्रीकी अली बार बार देखो
शुक्रवार 2.55 करोड़ 6.81 करोड़
शनिवार 2.85 करोड़ 7.65 करोड़
रविवार 3.10 करोड़ 6.70 करोड़
सोमवार 1.5 करोड़ 2.37 करोड़
मंगलवार 2.0 करोड़ 2.75 करोड़
बुधवार 1.10* करोड़ 1.70 करोड़
कुल योग 13.10 करोड़ 27.98 करोड़