'बाहुबली' ने दिखाया दम, दो दिन में ही 100 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' ने शुरुआती 2 दिनों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपए बटोरे।
रविवार को छुट्टी के चलते फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि फिल्म ने रविवार को करीब 60 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शुरुआती तीन दिनों में 'बाहुबली' 160 करोड़ पार हो जाएगी।
'बाहुबली' को चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिन्दी और मलयालम में रिलीज किया गया है। 250 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म 'बाहुबली' सबसे महंगी भारतीय फिल्म कही जा रही है।
हॉलीवुड फिल्म '300' का भारतीय जवाब है 'बाहुबली'
'बाहुबली' में शानदार विजुअल इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में युद्ध के दृश्य भी हॉलीवुड फिल्मों के अंदाज में फिल्माए गए है। 'बाहुबली' को हॉलीवुड फिल्म '300' का भारतीय जवाब भी कहा जा हा है। क्योंकि फिल्म के काफी दृश्य '300' से मिलते हैं।
फिल्म के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली हैं। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबती, तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के शानदार प्रदर्शन पर बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
ये है फिल्म के प्रदर्शन पर करन जौहर का ट्वीट
When celluloid screams of Brilliance...it's heard in every language...#BaahubaliStorm pic.twitter.com/7omUKGs5y1
— Karan Johar (@karanjohar) July 13, 2015