फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baaghi 4 Action Movie X Review Starring Tiger Shroff Sanjay Dutt And Sonam Bajwa

Baaghi 4 X Review: ‘बागी 4’ को बताया टाइगर श्रॉफ का कमबैक, विलेन बनकर छा गए संजय दत्त, यूजर बोले- मास एंटरटेनर

Fri, 05 Sep 2025 10:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 05 Sep 2025 10:45 AM IST
सार

आज सिनेमाघरों में टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हुई। इस फिल्म में संजय दत्त खूंखार विलेन के रोल में नजर आए। सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जानिए, फिल्म को लेकर क्या रहा ऑडियंस का रिस्पॉन्स। 

विज्ञापन
Baaghi 4 Action Movie X Review Starring Tiger Shroff Sanjay Dutt And Sonam Bajwa
फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच क्रेज देखा जा रहा था। ऐसे में पहले दिन के शो के बाद यूजर ने इसे लेकर अपना रिस्पॉन्स देना भी शुरू कर दिया है। फिल्म ‘बागी 4’ ऑडियंस को कैसी लगी, जानिए एक्स (ट्विटर) रिव्यू के जरिए। 

विज्ञापन

कहानी की तारीफ, टाइगर श्रॉफ का बताया कमबैक
फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर यूजर्स के रिव्यू सामने आ चुके हैं। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘इसकी कहानी ‘बागी’ फ्रेंचाइज की बाकी फिल्मों से अच्छी है। फिल्म के शुरुआती 30 मिनट कमाल के हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा, ‘फिल्म के गाने, एक्शन, सब मिलाकर यह एक मास एंटरटेनर है।’ एक अन्य यूजर ने टाइगर के अभिनय को सराहा और ट्वीट किया, ‘रॉनी के तौर पर टाइगर श्रॉफ का अभिनय आपको हैरान कर देगा। कहानी आपको अपनी सीट से बांधे रखती है। संजय दत्त का किरदार फिल्म में रोमांच को और बढ़ा देता है।’ कुछ यूजर्स ने इस फिल्म को टाइगर श्रॉफ का कमबैक बताया है। 

विज्ञापन

 

 

    
 

लाइमलाइट ले गए संजय दत्त 
फिल्म ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ मोहब्बत में हर हद पार करते हुए नजर आए। वहीं विलेन के रोल में संजय दत्त छा गए। एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने फिल्म देखने के बाद संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ की। यूजर ने लिखा, ‘संजय दत्त एक जादू है, वह सिर्फ खलनायक का किरदार नहीं निभाते हैं, आपको उसके गुस्से, दर्द का अहसास भी कराते हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ की क्रूरता, भावनात्मकता की झलक भी मिलती है।’ 

 
   
 

फिल्म में नजर आई ये स्टार कास्ट 
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ में संजय दत्त को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। कई चर्चित कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, इसमें हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा अहम किरदारों में दिखाई दिए। फिल्म के डायरेक्टर ए हर्षा हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed