फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana went to London to shoot for his new film Action Hero

Action Hero: नई फिल्म की शूटिंग के लिए आयुष्मान विदेश रवाना, लंदन में होगी नए निर्देशक संग अतरंगी फिल्म की शूटिंग

Tue, 18 Jan 2022 09:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Jan 2022 09:23 PM IST
सार

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। आयुष्मान की इस फिल्म को आनंद एल राय बनाने जा रहे हैं जिसका नाम 'एक्शन हीरो' है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana went to London to shoot for his new film Action Hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एक कमाल की फिल्म के इसकी मार्केटिंग टीम की गलत प्लानिंग के चलते बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो जाने का गम पीछे छोड़ते हुए प्रयोगधर्मी अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। आयुष्मान की इस फिल्म को वही आनंद एल राय बनाने जा रहे हैं जिनकी पिछली फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान थे और ये फिल्म ‘अतरंगी रे’ सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज हुई। आयुष्मान की इस फिल्म को आनंद एल राय निर्देशित नहीं कर रहे हैं बल्कि इसके लिए उन्होंने नए निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर को साइन किया है।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana went to London to shoot for his new film Action Hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना मंगलवार की सुबह लंदन के लिए मुंबई से रवाना हुए। ये फिल्म आनंद एल राय और भूषण कुमार की कंपनियां कलर येलो प्रोडक्शंस और टी सीरीज मिलकर बना रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शुरू होने वाला है और वहां काम खत्म करके फिल्म की यूनिट वापस भारत में आकर इस फिल्म को पूरा करेगी। फिल्म का नाम भी काफी दिलचस्प है, ‘एक्शन हीरो’। ये आयुष्मान की पहली एक्शन फिल्म है और सूत्रों के मुताबिक इसमें वह एक स्टंट मैन का किरदार करते दिखेंगे जो एक मशहूर कलाकार का बॉडी डबल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana went to London to shoot for his new film Action Hero
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूषण के मुताबिक फिल्म ‘एक्शन हीरो’ एक ताजगी भरी कहानी है जिसके अपने कुछ पेंचोखम भी हैं। और, ऐसी प्रयोगशील फिल्म करने के लिए आयुष्मान खुराना से बेहतर हीरो दूसरा कोई हो ही नहीं सकता। हम इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और आनंद एल राय स्कूल से निनकली इस कहानी के जरिए दर्शकों को आनंदित करने के लिए अभी से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed