फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana to turn a spy agent thriller in his next film with Anubhav Sinha

सैफ और शाहरुख जो न कर पाए वो करके दिखाएंगे आयुष्मान खुराना, सलमान का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!

Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana to turn a spy agent thriller in his next film with Anubhav Sinha
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना आने वाले दिनों में फिर एक बार एक अतरंगी किरदार में नजर आने वाले हैं। वीर्यदाता, यौनांग शिथिलता, समलैंगिक प्रेमी, समाजवादी अधिकारी, गंजेपन से जूझते युवा के बाद वह अब एक ऐसा किरदार करने जा रहे हैं, जिसे करने की कोशिश हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों में तो बहुत सफल रहीं, लेकिन नए जमाने में इसे करने के फेर में सलमान खान को छोड़ तमाम धुरंधर पानी मांग चुके हैं।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में जासूसी फिल्मों की लंबी परंपरा रही है। देव आनंद ने फिल्म सीआईडी, ज्वैलथीफ और जॉनी मेरा नाम में, जितेंद्र ने फिल्म फर्ज में, धर्मेंद्र ने फिल्म आंखें जैसी जासूसी फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए और ये सारी फिल्में सुपरहिट रहीं। लेकिन, जैसे जैसे हिंदी सिनेमा के दर्शकों की पहुंच में विदेश में बनी जासूसी फिल्में आने लगीं, देसी स्पाई थ्रिलर्स की रौनक घटने लगी। शाहरुख खान की जासूसी फिल्म बादशाह और सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद के नाम हिंदी में बनी सुपरफ्लॉप जासूसी फिल्मों में लिए जाते हैं।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana to turn a spy agent thriller in his next film with Anubhav Sinha
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

हालांकि, अक्षय कुमार ने बेबी और हॉलीडे में, आलिया भट्ट ने राजी में और जॉन अब्राहम ने मद्रास कैफे में इस तरह की फिल्मों में जान फूंकने की कोशिश की लेकिन सनी देओल की फिल्म हीरो और तापसी पन्नू की फिल्म नाम शबाना जैसी फिल्मों की विफलता ने फिल्म निर्माताओँ को इस तरह की फिल्में बनाने का हौसला कम ही दिया है। निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म अय्यारी हिंदी सिनेमा की आखिरी जासूसी फिल्म रही है। जहां तक हिट जासूसी फिल्म की बात है तो सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की आखिरी हिट जासूसी सीरीज रही है।

हिंदी फिल्मों में हर बार नए विषय की फिल्में चुनते रहे आयुष्मान खुराना का मन अब जासूसी श्रेणी की फिल्मों पर अटका है। कहानी के बारे में उनकी निर्देशक अनुभव सिन्हा से बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। दोनों ने पिछली बार फिल्म आर्टिकल 15 में एक साथ काम किया था। फिल्म को समीक्षकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म का प्रचार प्रसार कमजोर रहने के चलते ये फिल्म सौ करोड़ का करिश्माई आंकड़ा छूने से चूक गई थी। 

Bigg Boss 13: अरहान की सच्चाई जानने के बाद आया रश्मि के राखी भाई का बयान, रिश्ते से नहीं हैं खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed