फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana starrer film AndhaDhun new song Aap Se Milkar out

राधिका आप्टे से बोले आयुष्मान, 'आपसे मिलकर अच्छा लगने लगा', देखें वीडियो..

Thu, 20 Sep 2018 11:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana starrer film AndhaDhun new song Aap Se Milkar out
इन दिनों थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'अंधाधुन' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अभिनेता और गायक अनुष्मान खुराना सहित राधिका आप्टे और तब्बू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब तक फिल्म के दो गाने 'अंधाधुन' और 'नैना दा क्या कसूर' रिलीज हो चुके हैं। गानों को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने अब इसका तीसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। फिल्म 'अंधाधुन' के तीसरे गाने का नाम 'आप से मिलकर अच्छा लगा' है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि अपनी हर फिल्म की तरह अनुष्मान खुराना ने इस फिल्म के 'आप से मिलकर अच्छा लगाने' गाने में अपनी आवाज दी है। अनुष्मान के साथ आकांक्षा शर्मा ने भी इस गाने को बेहद खूबसूरती से गाया है। 'आप से मिलकर अच्छा लगाने' गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। इस गाने में अभिनेत्री राधिका आप्टे और आयुष्मान खुराना की बेहतरी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'अंधाधुन' थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। ट्रेलर के अनुसार फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू नेगेटिव किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान पियानो सिखाते दिखेंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना की जिंदगी अच्छी चल रही होती है, लेकिन तब्बू के संपर्क में आते ही उनकी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस बीच कहानी में कोई रोमांचक घटनाएं भी होती हैं। ट्रेलर को देखकर कह सकते हैं कि फिल्म 'अंधाधुन' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed