Pati Patni Aur Woh Do: सामने आई 'पति पत्नी और वो दो' की नई रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Pati Patni Aur Woh Do: 'पति पत्नी और वो दो' की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। पहले यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया है।
विस्तार
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें आयुष्मान खुराना एक चीते के साथ बैठे हैं। वह जाल में फंसे हैं जबकि चीता बाहर है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ 'पति पत्नी और वो दो' के लिए तैयार। क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
विज्ञापन विज्ञापन
'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। उस वक्त इसने 86.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस मूवी की सफलता के बाद अब फैंस को ‘पति पत्नी और वो दो’ मूवी से भी काफी उम्मीदें हैं।
'भूत बंगला' से पहले प्रियदर्शन की फिल्मों ने किया निराश? जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'रंगरेज' और 'तेज' का हाल
फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। इसकी रिलीज को टालने पर मेकर्स ने कहा था कि उन्होंने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और वे जल्दबाजी में कुछ खराब नहीं करना चाहते। वे चाहते हैं कि वे सभी काम पूरे करने के बाद ही मूवी को रिलीज करें। ताकि लोगों के एंटरटेनमेंट में कोई कमी न हो। इसलिए उन्होंने मूवी की रिलीज डेट टाल दी थी।
ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का मिलेगा तड़का
‘पति, पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। मूवी आपको प्रजापति पांडे की दुनिया में लेकर जाएगी। इस कहानी में आपको ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म को भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।