फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Inspired from Kamal Haasan Aamir Khan and Govinda for his Film Dream Girl 2

Ayushmann Khurrana: 'ड्रीम गर्ल' के लिए आयुष्मान खुराना ने किससे ली प्रेरणा? अभिनेता ने कर दिया खुलासा

Wed, 26 Jul 2023 05:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान का फर्स्ट लुक हाल ही में लॉन्च किया गया है। अपने किरदार को लेकर आयुष्मान का कहना है कि उन्होंने गोविंदा, कमल हासन और आमिर खान जैसे अभिनेताओं से काफी प्रेरणा ली है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Inspired from Kamal Haasan Aamir Khan and Govinda for his Film Dream Girl 2
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आयुष्मान खुराना अलग तरह की फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद से ही उनकी पसंद काफी अनोखी रही है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो वह जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह महिला किरदार को निभाते हुए स्क्रीन पर नजर आएंगे।  हाल के दिनों में किसी पुरुष अभिनेता को महिला किरदार के रूप में बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। हालांकि, 'चाची 420' और 'आंटी नंबर 1' जैसी फिल्मों के साथ ऐसा पहले काफी बार हो चुका है। 

विज्ञापन

Kangana Javed Dispute: कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका, जावेद अख्तर के खिलाफ जबरन वसूली का केस खारिज

विज्ञापन

इन सितारों से ली प्रेरणा

'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान का फर्स्ट लुक हाल ही में लॉन्च किया गया है। अपने किरदार को लेकर आयुष्मान का कहना है कि उन्होंने गोविंदा, कमल हासन और आमिर खान जैसे अभिनेताओं से काफी प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा, “कमल हासन सर ने चाची 420 में, आमिर खान सर ने बाजी में और गोविंदा सर ने आंटी नंबर 1 में जो किया वह वास्तव में एक अभिनेता को डिफाइन करता है। मैं यह देखकर मंत्रमुग्ध और अचंभित रह गया कि स्क्रीन पर एक महिला का किरदार निभाने में वे कितने शानदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि ड्रीम गर्ल 2 के लिए मैं कहूंगा कि उन्होंने मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए प्रेरित किया है जो संकट की स्थिति में फंसने पर एक महिला के कपड़े पहनता है और कॉमेडी ऑफ एरर की ओर ले जाता है। 
Shakib Khan: बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, लीड रोल में नजर आएंगी शहनाज गिल!

ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान को काफी उम्मीदें

ड्रीम गर्ल 2 में पूजा का मेरा किरदार इन शानदार अभिनेताओं और उनके द्वारा सिनेमाघरों में लोगों को प्रदान किए गए जादू और मनोरंजन का एक नमूना है।" वह आगे कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि लोगों को ड्रीम गर्ल 2 में मेरा प्रदर्शन पसंद आएगा। मैंने पूजा को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत मेहनत की है। जब लोग फिल्म देखने आते हैं तो मुझे उन्हें मुस्कुराते हुए देखना पसंद है और मुझे उम्मीद है कि ड्रीम गर्ल 2 ऐसा करने में सफल रहेगी।
Arun Govil: भगवान विट्ठल बन पर्दे पर छाएंगे अरुण गोविल? इस फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed