{"_id":"5dbc99938ebc3e017347911f","slug":"ayushmann-khurrana-has-revealed-how-his-film-was-named-bala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान ने जब फोन पर बताया अपनी अगली फिल्म का नाम, तो ऐसा रहा प्रोड्यूसर का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान ने जब फोन पर बताया अपनी अगली फिल्म का नाम, तो ऐसा रहा प्रोड्यूसर का रिएक्शन
Sat, 02 Nov 2019 02:16 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : सोशल मीडिया
गंजेपन की कहानी पर बनी पहली फिल्म उजड़ा चमन रिलीज होने के बाद अब दर्शकों को उत्सुकता है कि इसी से मिलती जुलती कहानी पर बनी फिल्म बाला कैसी होगी। दोनों फिल्मों की जंग में आयुष्मान खुराना की बाला अपने कलाकारों के अलावा अपने नाम के चलते भी इक्कीस रही है। अब आयुष्मान खुराना ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी फिल्म का नाम बाला कैसे पड़ा।
विज्ञापन
आयुष्मान कहते हैं, "यह सिर्फ मन में उठी एक लहर थी जो हमारे लिए लकी साबित हुई और हमें टाइटल बाला मिल गया। मुझे याद है कि हम इस बात को लेकर चर्चा और बहस कर रहे थे कि आखिर शीर्षक कितना बड़ा होना चाहिए। हम एक विचित्र, छोटा और प्रसन्नचित्त करने वाला नाम चाहते थे जो फिल्म की कहानी के साथ न्याय कर सके। मैं करीब महीने भर तक दिन-रात इसके बारे में सोचता रहा और अचानक ही कहीं से मेरे दिमाग में ये नाम आ गया।”
विज्ञापन
फिर इसके बाद सब कुछ फिल्म के निर्माता दिनेश विजन यानी दीनू को करना था। वह बताते हैं, “मैंने अपने निर्माता को तुरंत फोन किया और कहा कि मुझे उनके लिए टाइटल मिल गया है। मुझे यह भी याद है कि फिल्म का नाम सुनकर दीनू काफी देर तक हंसते रहे और मुझे तत्काल ही समझ में आ गया हमारे पास एक अच्छा टाइटल है, जो लोगों को हंसाएगा। अब हम इस नाम को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया जानना चाहते थे और शुक्र है कि हमें सभी लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।”
विज्ञापन