फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana has opened up on facing back-to-back film failures right after his debut with Vicky Donor

Ayushmann Khurrana: 'असफलताएं आपकी दोस्त होती हैं', विक्की डोनर के बाद फ्लॉप फिल्मों पर छलका आयुष्मान का दर्द

Sun, 30 Jun 2024 07:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Jun 2024 07:32 PM IST
सार

आयुष्मान ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा एक सच्चा इंसान बनने के लिए, किसी को यह पता होना चाहिए कि असफलताओं से कैसे निपटना है। उन्होंने कहा, "सफलता एक बहुत ही बड़ा शिक्षक है और आपकी असफलताएं आपकी दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक हैं।"

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana has opened up on facing back-to-back film failures right after his debut with Vicky Donor
आयुष्मान खुराना - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी हैं। हालांकि, विक्की डोनर के बाद अभिनेता की कई फिल्में फ्लॉप लिस्ट में भी शामिल हुई। अब अभिनेता ने उन दिनों को याद कर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि आयुष्मान ने क्या कहा है।
विज्ञापन


फ्लॉप फिल्मों की कतार लगने पर बोले आयुष्मान
आयुष्मान ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा एक सच्चा इंसान बनने के लिए, किसी को यह पता होना चाहिए कि असफलताओं से कैसे निपटना है। उन्होंने कहा, "सफलता एक बहुत ही बड़ा शिक्षक है और आपकी असफलताएं आपकी दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक हैं।" आयुष्मान के अनुसार, अगर किसी ने अपने शुरुआती वर्षों में असफलताओं का अनुभव नहीं किया है, तो उसके लिए बाद की उम्र में उनसे निपटना मुश्किल हो सकता है। आयुष्मान ने कहा, "जीवन ऐसा ही है।"
विज्ञापन


सफलता को माना अपना गुरु
 अभिनेता ने माना कि अपनी पहली फिल्म के बाद ही उनकी तीन फिल्में फ्लॉप हो गईं और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें सिर्फ इसी तरह की फिल्में मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की फिल्में वह करना चाहते थे, उनके लिए एक बेंचमार्क होने के बावजूद उन्हें इस तरह के ऑफर नहीं मिले। यह दम लगा के हईशा थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार 8 हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीम गर्ल 2 रही संजीवनी
आयुष्मान ने कहा, "यह अभिनेता के बारे में नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के स्क्रिप्ट लेखकों से संपर्क करते हैं।" आयुष्मान ने हाल ही में अपने करियर की हिट फिल्मों के बीच में भी ऐसा ही दौर देखा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'ड्रीम गर्ल 2' के दूसरे भाग में काम किया। यह फिल्म सुपरहिट रही। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे भी थीं।

Kalki 2898 AD 2: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी, फिर भी करना होगा इतना लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed