फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra starrer film Badhaai Ho song Badhaaiyan Tenu released

मां के गर्भवती होने पर शर्मिंदा हुए आयुष्मान खुराना, दोस्तों से बचा रहे हैं नजरें

Thu, 20 Sep 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Sanya Malhotra starrer film Badhaai Ho song Badhaaiyan Tenu released
बालीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'बधाई हो' काफी चर्चा में हैै। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों सहित समीक्षकों ने भी अच्छी-खासी प्रतिक्रिया दी है। अब 'बधाई हो' का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले गाने का नाम 'बधाइयां तेनु' है। खास बात यह है कि इस गाने की एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिल चुकी है।
विज्ञापन


'बधाइयां तेनु' गाने को व्यास ने लिखा है। वहीं बृजेश शांडिल्य, रोनी और जॉर्डन ने बेहद खूबसूरत आवाज में गया है। बात करें गाने के वीडियो की तो इसमें अपनी मां के गर्भवती होने पर आयुष्मान पूरी वीडियो में शर्मिंदा होते और दोस्तों ने नजर बचाते दिखते हैं। वहीं फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड यानी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आयुष्मान खुराना की मां के गर्भवती होने पर चिढ़ाती रहती हैं।
विज्ञापन


गाने को फिल्म के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'बधाई हो' इस साल दशहरे पर यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। अमित ने अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed