{"_id":"662a10cd9e2d1bd1c203f152","slug":"ayushmann-khurrana-and-dua-lipa-to-attend-time-100-gala-event-in-new-york-actor-has-been-honoured-twice-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"TIME100 Gala: न्यूयॉर्क में टाइम 100 की शोभा बढ़ाएंगे आयुष्मान खुराना-दुआ लीपा, दो बार सम्मानित हो चुके एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TIME100 Gala: न्यूयॉर्क में टाइम 100 की शोभा बढ़ाएंगे आयुष्मान खुराना-दुआ लीपा, दो बार सम्मानित हो चुके एक्टर
Thu, 25 Apr 2024 01:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:44 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना को टाइम मैगजीन द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है। आयुष्मान आज टाइम 100 गाला के इस कार्यक्रम में दुनिया के सबसे बड़ी पॉप सिंगर दुआ लीपा के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और दुआ लीपा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आयुष्मान खुराना न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टाइम्स 100 गाला कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों का सम्मान किया जाएगा। अभिनेता को टाइम मैगजीन द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है। आयुष्मान आज टाइम 100 गाला के इस कार्यक्रम में दुनिया के सबसे बड़ी पॉप सिंगर दुआ लीपा के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
टाइम मैगजीन ने आयुष्मान को दो बार किया सम्मानित
आयुष्मान खुराना को टाइम मैगजीन द्वारा दो बार सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2023 में टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय थे। इसके साथ ही अभिनेता को 2020 में टाइम 100 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में चुना गया था। आज इसी मैगजीन के इवेंट की अभिनेता शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Vamshi Paidipally-Shahid Kapoor: क्या सच में साथ काम करेंगे वामशी और शाहिद? निर्देशक ने खुद दिया अफवाह पर जवाब
विज्ञापन
टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड के लिए चुने गए अकेले भारतीय हैं आयुष्मान
अभिनेता को अपने विघटनकारी सिनेमा ब्रांड के माध्यम से भारत में कंटेंट को बढ़ाने में उनके योगदान के साथ-साथ यूनिसेफ एम्बेसडर के रूप में बाल अधिकार संरक्षण के लिए उनके कार्य के लिए ये सम्मान प्राप्त हुए हैं। आयुष्मान खुराना पिछले साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय थे।
टाइम्स 100 गाला में ये हस्तियां हो सकती हैं शामिल
आयुष्मान खुराना आज टाइम 100 गाला में दुआ लीपा के साथ नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक सोफिया कोपोला, अभिनेता और प्रोड्यूसर इलियट पेज, सिंगर और और अभिनेत्री काइली मिनोग, मैक्स वेरस्टैपेन, अभिनेता माइकल जे फॉक्स, अमेरिकी अभिनेत्री ताराजी पी. हेंसन और डिजाइनर टोरी बर्च जैसी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
Main Ladega: कानपुर के मिडिल क्लास घर का लड़का कैसे बना हीरो? पढ़िए जीवट और हौसले की प्रेरणादायक दास्तान